back to top

कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या करीब 50 गुना : मंत्रालय

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या एक करोड़ से अधिक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्राल ने सोमवार को इसे एक बड़ी उपलब्धि करार देते यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि देश में आज कोविड-19 से ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,02,11,342 तक पहुंच गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,08,012 है।

मंत्रालय ने रेखांकित किया, उपचारधीन एवं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में अंतर तेजी से बढ़ा और यह अब 1,00,03,330 के स्तर पर पहुंच गया है। देश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या उपचाराधीन मरीजों की संख्या के मुकाबले करीब 50 गुना अधिक है। इसके साथ ही देश में कोविड-19 बीमारी से ठीक होने की दर 96.59 प्रतिशत हो गई है। गत 24 घंटे में देश में 14,457 मरीजों ने कोरोना वायरस के संक्रमण को मात दी जबकि इस अवधि में 13,788 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

मंत्रालय ने बताया, भारत में दैनिक आधार पर संक्रमण के आने वाले मामलों में लगातार गिरावट आ रही है, रोजाना कोविड-19 से होने वाली मौतों की संख्या में भी तेजी से कमी आई है। गत 24 घंटे में कोविड-19 से 145 लोगों की मौत हुई और इस प्रकार करीब आठ महीनों (सात महीने 23 दिनों) में पहली बार रोजाना संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या 150 से कम रही।

विभिन्न राज्यों में कोविड-19 से गत 24 घंटे में हुई मौतों की राज्यवार जानकारी देते हुए मंत्रालय ने बताया कि इस अवधि में 15 राज्य ऐसे हैं जहां पर एक भी मौत दर्ज नहीं की गई है जबकि 13 राज्यों में संक्रमण से मृतकों की संख्या एक से पांच के बीच रही। मंत्रालय ने बताया कि चार राज्य ऐसे हैं जहां पर पांच से 10 संक्रमितों की मौत गत 24 घंटे में हुई है जबकि एक राज्य ऐसा है जहां पर एक दिन में संक्रमितों की मौत की संख्या 10 से 20 के बीच है।

वहीं, दो राज्य ऐसे हैं जहां पर 20 से अधिक मौतें हुई हैं। मंत्रालय ने बताया कि गत 24 घंटे में ठीक होने वाले 71.70 प्रतिशत मरीज सात राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के हैं। केरल में सबसे अधिक 4,408 लोग एक दिन में ठीक हुए हैं। वहीं महाराष्ट्र और कर्नाटक में 24 घंटे के भीतर क्रमश: 2342 और 855 मरीजों ने कोविड-19 को मात दी है। मंत्रालय ने बताया कि 76 प्रतिशत नए मामले छह राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से आए हैं।

इस मामले में केरल शीर्ष पर बना हुआ है जहां पर 24 घंटे में 5,005 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिसके बाद महाराष्ट्र एवं कर्नाटक का स्थान है, जहां पर 24 घंटे में संक्रमण के क्रमश : 3081 और 745 नए मामले सामने आए हैं। मंत्रालय ने बताया कि गत 24 घंटे में कोविड-19 से हुई कुल मौतों में 83.45 प्रतिशत मौतें सात राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेश में हुई है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 50 मरीजों की गत 24 घंटे में मौत हुई है जबकि केरल में 21 मरीजों की इस अवधि में संक्रमण से जान गई है। पश्चिम बंगाल में 12 मरीजों की मौत हुई है।

RELATED ARTICLES

आशियाना के मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट में एसी कंप्रेशर फटने से लगी भीषण आग,इलाके में मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस चौराहे के पास स्थित विवेक प्लाजा में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,...

टाटा मोटर्स ने अपने लखनऊ प्लांट में 10 लाख कमर्शियल गाड़ियों के प्रोडक्शन का माइलस्टोन हासिल किया

उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस और स्किल बिल्डिंग के 35 साल पूरे होने का जश्न मनाया लखनऊ। भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी...

नगर निगम सदन की बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, विकास और जनहित को मिली नई गति

महापौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक, बोलीं बिना आईडी कार्ड के कोई कर्मचारी न जाए टैक्स वसूलने प्राइवेट व्यक्ति को वसूली के...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आगाज

दो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभवरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और अयूब खान ने किया उद्घाटनदर्जन भर फीचर फिल्मो की स्क्रीनिंग...

मुझे अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को हंसाना पसंद है : वरुण शर्मा

लखनऊ। पंजाब के जालंधर से आया एक लड़का, उम्र सिर्फ 35 साल है। लेकिन सपने बहुत बड़े हैं। भला हो भी क्यों ना, जिन...

एक्शन ड्रामा से भरपूर है प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’

फिल्म कहानी के मोर्चे पर बहुत दमदार नहीं हैलखनऊ। प्रियंका चोपड़ा जोनस की एक्शन-थ्रलिर फिल्म 'द ब्लफ' अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा...

पापों का नाश करने वाली मोहिनी एकादशी 27 को, होगी श्रीहरि की पूजा

लखनऊ। एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत किया जाता है। वैदिक...

चराग़-ए-इल्म की पहली रौशनी — प्रोफेसर नाज़ेमा अंसारी

गुजरात की सरज़मीन, जो तहज़ीब व रिवायत की ख़ुशबू से महकती रही है, आज एक नए बाब-ए-तारीख़ की अमीन बनी। इल्म के उफ़क़ पर...