back to top

कोरोना वायरस के संक्रमण और प्रभाव को रोकने में सक्षम नाक से दिया जाने वाला टीका

लंदन। वैज्ञानिकों ने कहा है कि नाक के जरिये लगाया जाने वाला कोविड-19 टीका पशुओं पर किये गए प्री-क्लीनिकल ट्रायल में बीमारी के प्रभाव और वायरस के संक्रमण दोनों को कम करने में सक्षम पाया गया है। ब्रिटेन के लैंकास्टर विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने चूहों को इस टीके की दो खुराकें दी। इसके बाद उन्होंने सार्स-कोव-2 वायरस की चपेट में आने पर चूहों को फेफड़ों के संक्रमण, सूजन और घावों से पूरी तरह सुरक्षित पाया। अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि इस दौरान पता चला कि टीके की दोनों खुराकों ने चूहों में संक्रमण को काफी तेजी के साथ कम कर दिया। इससे पता चलता है कि टीका संक्रमण को कम करने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि इससे बीमारी के प्रभाव और वायरस के संक्रमण दोनों को कम किया जा सकता है।

 

लैंकास्टर विश्वविद्यालय में अध्ययन का नेतृत्व करने वाले मोहम्मद मुनीर ने कहा, हमारे अध्ययन से पता चलता है कि यह टीका न केवल सार्स-कोव-2 प्रभाव को कम करने में मदद करता है बल्कि इससे एक संक्रमित व्यक्ति से किसी असंक्रमित व्यक्ति में संक्रमण को पहुंचने से भी रोका जा सकता है। टीका न्यूकैसल डिजीज वायरस (एनडीवी) नामक एक सामान्य पोल्ट्री वायरस पर आधारित है, जो मनुष्यों में पनप तो सकता है लेकिन यह हानिरहित है। मुनीर ने कहा, जब हमने चूहों की नाक में टीका लगाया और फिर उन्हें सार्स-कोव-2 से संक्रमित किया, तो हमें इन जानवरों के फेफड़ों और नाक में लगभग कोई वायरस नहीं मिला।

RELATED ARTICLES

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...

जंतर-मंतर की ओर छात्रों के मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की कोशिश में मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से...

सरकार ने कॉकरोच जनता पार्टी से बातचीत के लिए संपर्क किया, नड्डा से मिलने जा रहे हैं संगठन के प्रवक्ता

नयी दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने सोमवार को दावा किया कि सरकार ने उससे बातचीत के लिए संपर्क किया है और उसके दो...

ज्योतिष व्यक्ति के जीवन में टॉर्च का कार्य करता है : विहसंत सागर महाराज

ज्योतिष एवं वास्तु सम्मेलन संपन्नकैरियर, विवाह, व्यापार, स्वास्थ्य एवं वास्तु से जुड़े सैकड़ों प्रश्नों का विशेषज्ञों ने दिया समाधान, संयुक्त परिवार एवं संस्कारों पर...

गर्व होता है अवॉर्ड विनिंग फिल्मों का हिस्सा बनकर : सुनीता राजवार

लखनऊ। इन दिनों सुनीता चर्चा में हैं अपनी नई फिल्म 'गुड़हल' से। कई फिल्म फेस्टिवल्स में सराही गई इस फिल्म वृद्धाश्रमों की उन अनकही...

दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रही अजय देवगन की ‘धमाल’ 4

लखनऊ। बॉलीवुड की नैया इन दिनों सीक्वल और फ्रैंचाइजी फिल्मों पर ही सवार चल रही है। अकेले अजय देवगन की बात करें तो वह...

भजन प्रस्तुति संग बच्चों को मिला प्रमाण पत्र

लखनऊ। आज सोमवार को संस्था राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) मोहन रोड, लखनऊ में उ प्र संगीत नाटक अकादमी(संस्कृति विभाग उ.प्र) के सहयोग से 15...

सावन ऋतु आय गई…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के पांचवें दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने ने बताया कि सोमवार को प्रतिभा...

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...