back to top

नरेन्द्र मोदी ने दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

नई दिल्ली। नरेन्द्र मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर लगातार दूसरी बार बृहस्पतिवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री मोदी ने हिन्दी में ईश्वर के नाम पर शपथ ली।

https://twitter.com/ANI/status/1134091441796292609

स्पष्ट जनादेश वाली गैर कांग्रेसी सरकार के प्रधानमंत्री के तौर पर लगातार दूसरी बार शपथ लेने वाले वह पहले नेता हैं। शपथ लेने के बाद मोदी ने राष्ट्रपति के पास जाकर उनसे हाथ मिलाया और उनकी बधाई स्वीकार की।

https://twitter.com/ANI/status/1134093922240729088

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 68 वर्षीय नरेन्द्र मोदी को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित एक समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मोदी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का नेतृत्व भी कर रहे हैं।

शपथ समारोह में देश विदेश के विविध क्षेत्रों के गण मान्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे। नरेन्द्र मोदी के भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उनके मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने शपथ ली। मोदी मंत्री परिषद में कैबिनेट मंत्री के रूप में राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, डी वी सदानंद गौड़ा, निर्मला सीतारमण, राम विलास पासवान, नरेन्द्र सिंह तोमर, रविशंकर प्रसाद, हरसिमरत कौर बादल, थावर चंद गहलोत, एस जयशंकर, रमेश पोखरियाल निशंक, अर्जुन मुंडा, स्मृति ईरानी और डा. हर्षवर्द्धन ने शपथ ली।

https://twitter.com/ani_digital/status/1134091722584145921

नई सरकार में सुषमा स्वराज, राज्यवर्द्धन सिंह राठौर और मेनका गांधी शामिल नहीं है। राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में करीब आठ हजार मेहमान शामिल हुए। वर्ष 2014 में मोदी को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दक्षेस देशों के प्रमुखों सहित 3500 से अधिक मेहमानों की मौजूदगी में शपथ दिलाई थी। राष्ट्रपति भवन के प्रांगण का इस्तेमाल आम तौर पर देश की यात्रा पर आने वाले राष्ट्राध्यक्षों एवं सरकार के प्रमुखों के औपचारिक स्वागत के लिए किया जाता है।

https://twitter.com/ANI/status/1134091009355177984

इससे पहले 1990 में चंद्रशेखर और 1999 में अटल बिहारी वाजपेई को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में शपथ दिलाई गई थी। शपथ ग्रहण समारोह में बिम्सटेक देशों … बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद, श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना, नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली, म्यामां के राष्ट्रपति यू विन मिंट और भूटान के प्रधानमंत्री लोताय शेरिंग शामिल हुए। थाईलैंड से उसके विशेष दूत जी बूनराच ने देश का प्रतिनिधित्व किया।

भारत के अलावा बिम्सटेक में बांग्लादेश, म्यामां, श्रीलंका, थाईलैंड, नेपाल और भूटान शामिल हैं। इन नेताओं के साथ-साथ शंघाई सहयोग संगठन के वर्तमान अध्यक्ष और किर्गिस्तान के वर्तमान राष्ट्रपति जीनबेकोव और मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ को भी शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया। मोदी की अगुवाई में भाजपा ने लोकसभा चुनाव में 542 सीटों में से 303 सीटें जीतकर सत्ता में बहुमत के साथ वापसी की है।

RELATED ARTICLES

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अमेरिका में नई तेल रिफाइनरी में निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज

वॉशिंगटन/नयी दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज अमेरिका में 50 वर्ष में स्थापित...

पदक विजेता खिलाड़ियों की फीस होगी माफ, प्रदेश में खुलेगा बालिकाओं के लिए अलग स्पोर्ट्स कॉलेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेजेज सोसाइटी की अहम बैठक बुधवार को खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता...

चैत्र नवरात्र 19 से, पालकी पर सवार होकर आयेंगी मां भवानी

डोली में होगा माता का आगमन, प्रतिपदा तिथि का रहेगा क्षय और नौ दिन के होंगे नवरात्रिलखनऊ। नवरात्रि के नौ पवित्र दिनों में मां...

मां शीतला से की उत्तम स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना

लखनऊ। शीतलाष्टमी पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। भक्तों ने बासी प्रसाद शीतला माता को अर्पित कर सभी के सुख समृद्धि की...

दर्शकों को गुदगुदाने के साथ सीख भी दे गया ‘द प्रपोजल’

गुस्सा और बहस किसी भी रिश्ते को बर्बाद कर सकते हैंलखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्ट्स लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई...

पुस्तक लोकार्पण संग कई विभूतियों को मिला सम्मान

चेतना साहित्य परिषद ने मनाया 55वां संस्थापना दिवस समारोहलखनऊ। उ.प्र. सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चन्द्रभानु गुप्त की प्रेरणास्पद स्मृति में लब्धप्रतिष्ठित संस्था चेतना...

सत्ता और विद्रोह की कहानी है आयलैण्ड आफ ड्रीम्स

संत गाडगे सभागार में हुआ नाटक का मंचनलखनऊ। भारतेन्दु नाट्य अकादमी, लखनऊ में अध्ययनरत चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों द्वारा शुभदीप राहा के निर्देशक में...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...