back to top

पदक विजेता खिलाड़ियों की फीस होगी माफ, प्रदेश में खुलेगा बालिकाओं के लिए अलग स्पोर्ट्स कॉलेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेजेज सोसाइटी की अहम बैठक बुधवार को खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता में गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर स्थित ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश के खेल ढांचे को मजबूत करने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई बड़े निर्णय लिए गए, जिसमें अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले छात्र-खिलाड़ियों की फीस माफी का प्रस्ताव प्रमुख रहा।

खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने निर्देश दिया कि मान्यता प्राप्त खेल संघों या एसजीएफआई (SGFI) द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में पदक लाने वाले खिलाड़ियों के लिए नियम बनाकर उनकी शुल्क माफी की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए। बैठक में खेल सचिव सुहास एल.वाई. ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार अब स्पोर्ट्स कॉलेजों को भारत सरकार की ‘साई’ (SAI) की तर्ज पर ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के रूप में विकसित करने की योजना बना रही है, ताकि स्थानीय प्रतिभाओं को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण मिल सके।

बैठक में बालिकाओं के खेल के प्रति बढ़ते रुझान को देखते हुए एक पृथक बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज बनाने पर भी गंभीर चर्चा की गई। इसके अलावा निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉलेज फतेहपुर, सहारनपुर और बलिया के प्रधानाचार्यों से वहां उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की गई। फतेहपुर और सहारनपुर में एथलेटिक ट्रैक, हॉकी टर्फ और 250 बेड के हॉस्टल बनकर तैयार हैं, जहां जल्द ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर खेल गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस अवसर पर विशेष सचिव खेल कुमार विनीत, अर्जुन अवार्डी एम.पी. सिंह, ओलंपियन सैयद अली और विभिन्न स्पोर्ट्स कॉलेजों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे। खेल मंत्री ने सभी कर्मचारियों को ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करने की नसीहत देते हुए कहा कि सरकार की मंशा प्रदेश को खेल के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की है।

RELATED ARTICLES

‘सनातन और श्रीराम को बदनाम करने की साजिश’-विधानसभा में गरजे सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा प्रकरण और सदन में विपक्ष के हंगामे को लेकर समाजवादी पार्टी व कांग्रेस...

योगी कैबिनेट के 21 बड़े फैसले…जेवर एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेस-वे तक बनेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे

मदरसों में कामिल-फाजिल डिग्री की मान्यता होगी खत्म, एक्सप्रेस-वे, किसान बीमा, घुमंतू विकास बोर्ड समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता...

बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा सुविधा

लोक कल्याण संकल्प पत्र में किया था वादा, अनुपुरक बजट में दिए 100 करोड़ अनुपूरक बजट में महिला कल्याण विभाग को 1094.40 करोड़ रुपये का...

योगी सरकार ने खोला खजाना, 59,019 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया

उद्योग, ग्रामीण विकास, ऊर्जा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण को मिला बड़ा प्रोत्साहन अनुपूरक बजट में नई मांगों के लिए की गई 7,854.25 करोड़ की व्यवस्था समाज...

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर विवादों में, पूर्व एक्टिंग टीचर ने लगाए बदसलूकी के गंभीर आरोप

मुंबई। एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर पर उनकी पूर्व एक्टिंग टीचर श्रुति देसाई ने टीचरों के साथ बुरा बर्ताव करने का आरोप लगाया है। गौरतलब है...

भारत मां, पाकिस्तान मौसी’ टिप्पणी पर घिरे सनी देओल, बयान से बढ़ी राजनीतिक गर्मी

मुंबई। फिल्म 'बंटवारा 1947' की रिलीज से पहले सनी देओल अपने एक बयान को लेकर विवादों में आ गए। पटना में फिल्म के प्रमोशन...