back to top

बरेली में सेवानिवृत्त फौजी की पत्नी की रहस्यमय मौत, पति बेहोश

बरेली। यूपी बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में अपने घर के अंदर बेसुध मिलने पर एक सेवानिवृत्त फौजी और उसकी पत्नी को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां पत्नी की मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को बताया कि कमरे में गैस सिलेंडर जलता मिला है, जिससे प्रथम दृष्टया गैस के कारण दम घुटने से मौत होने का अंदेशा है।

पुलिस के अनुसार बारादरी थानाक्षेत्र में फाइक एन्क्लेव के जमील अहमद (70) ने रेहाना बी से दूसरी शादी की थी, जबकि पहली पत्नी की 15 वर्ष पहले मृत्यु हो गयी थी। रेहाना बी की बहन शबाना ने शनिवार रात बहन को फोन किया और कई बार प्रयास के बाद भी जब फोन नहीं उठा तो उन्हें अनहोनी का अंदेशा हुआ। वह बहन के घर पहुंचीं और दरवाजा खटखटाया, लेकिन नहीं खुला। इस पर उन्होंने पुलिस को जानकारी दी।

सूचना मिलने पर बारादरी थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अमित पांडेय अन्य पुलिसकर्मियों के के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस जब दरवाजा खोलकर अंदर घर में दाखिल हुई तो बेडरूम में जमील अहमद और रेहाना बी बेसुध पड़े हुए थे और कमरे में गैस का एक छोटा सिलेंडर जल रहा था। पुलिस फौरन दोनों को अस्पताल लेकर गयी जहां चिकित्सकों ने रेहाना बी (45) को मृत घोषित कर दिया। जमील की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार चल रहा है। उधर, शबाना ने जमील पर उसकी बहन को परेशान करने का आरोप लगाया है। शबाना ने अपनी बहन की मौत के लिए जमील को जिम्मेदार ठहराया है।

पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चलेगी और उसी आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह भी कहा कि कमरे में गैस सिलेंडर जलता मिला, जिससे प्रथम दृष्टया गैस के कारण दम घुटने से महिला की मृत्यु की आशंका जताई जा रही है। दोनों के मुंह से झाग भी निकल रहा था और उल्टी भी हुई थी।

RELATED ARTICLES

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...

उत्सव के रंग में किसी ने भंग डाला तो वर्तमान तो जाएगा ही, भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा: CM योगी

गोंडा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को चेतावनी देते हुए कहा कि उत्सव के रंग में अगर किसी ने भंग डालने का काम...

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को बजरंगबली का हुआ विशेष शृंगार, लगा भंडारा

लखनऊ। शनिवार का दिन भी भगवान बजरंगबली के नाम होता है इस दिन भी पवनसुत हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती...

सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति के समन्वय से ही विश्वगुरु बनेगा भारत : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

अखिल भारतीय संस्कृत परिषद् के विकास के लिए रामभद्राचार्य ने दिए एक लाख रुपये सनातन धर्म और भारतीय वैदिक संस्कृति का सामंजस्य विषय पर विशिष्ट...

ब्लू स्टार आपरेशन में शहीद हुए निर्दोष सिखों की याद में अरदास

श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला में अरदास कार्यक्रम आयोजनलखनऊ। शनिवार को श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला लखनऊ में अरदास एवं...

लक्ष्मण टीला पर बनेगा लक्ष्मण जी का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा के छठवें दिन चित्रकूट एवं वनवास प्रसंग का वर्णनन्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्षलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु...

अधिक मास का कालाष्टमी व्रत कल, होगी कालभैरव की पूजा

जीवन की बाधाएं, भय, नकारात्मक शक्तियां और कष्ट दूर होते हैंलखनऊ। हिंदू धर्म में कालाष्टमी भगवान शिव के उग्र एवं रक्षक स्वरूप काल भैरव...

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...