back to top

मुकेश अंबानी की संपत्ति दो महीने में प्रतिदिन 30 करोड़ डॉलर गिरी

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के चलते दुनियाभर के शेयर बाजारों में मची उथल पथल का असर देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की बाजार हैसियत पर भी पड़ा है। पिछले दो माह में उनकी संपत्ति में 28 प्रतिशत यानी 19 अरब डॉलर की कमी आई है।

हिसाब लगाएं तो यह गिराव हर रोज औसतन 30 करोड़ डॉलर बैठती है। इस तरह रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अंबानी की संपत्ति का मूल्य 31 मार्च 2019 को घट कर 48 अरब डॉलर रहा। वैश्विक परामर्श फर्म हुरुन की वैश्विक अमीरों की सूची में अंबानी दुनिया के आठवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। फर्म की ताजा रपट के अनुसार इस वर्ष कोरोना वायर के संकट के बाजारों पर गंभीर प्रभाव के चालते फरवरी-मार्च में अंबानी की संपत्ति में 19 अरब डॉलर गिर गई।

दुनियाभर में सबसे ज्यादा संपत्ति का नुकसान उठाने वाले अंबानी दूसरे व्यक्ति हैं। फ्रांस की फैशन कंपनी एलवीएमएच के प्रमुख बर्नाड आर्नाल्ट की संपत्ति 28 प्रतिशत या 30 अरब डॉलर घटकर 77 अरब डॉलर रह गई है। सूची में शामिल अन्य भारतीयों में अडाणी समूह के प्रमुख गौतम अडाणी की संपत्ति में छह अरब डॉलर या 37 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। एचसीएल टेक्नोलॉजीस के प्रमुख शिव नाडर की संपत्ति पांच अरब डॉलर या 26 प्रतिशत और कोटक बैंक के उदय कोटक की चार अरब डॉलर या 28 प्रतिशत संपत्ति कम हुई है।

अंबानी को छोड़कर भारत के ये बाकी तीनों लोग विश्व के शीर्ष 100 अमीर लोगों की सूची से बाहर हो गए हैं। कोरोना वायरस महामारी के चलते पिछले दो महीनों में भारीतय शेयर बाजार में 25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। दुनियाभर की कंपनियों को कोरोना वायरस महामारी की आर्थिक कीमत चुकानी पड़ी है। हुरुन रिपोर्ट के भारत के प्रबंध निदेशक अनस रहमान ने कहा, भारत के शीर्ष उद्योगपतियों को शेयर बाजार में 26 प्रतिशत की गिरावट और डॉलर के मुकाबले रुपये के 5.2 प्रतिशत कमजोर होने का असर झेलना पड़ा है।

मुकेश अंबानी की संपत्ति 28 प्रतिशत गिरी है। हुरुन की सूची के मुताबिक बर्कशायर हैथवे के वारेन बफेट की संपत्ति में भी पिछले दो माह में 19 अरब डॉलर की कमी आई है। यह 19 प्रतिशत घटकर 83 अरब डॉलर रह गई। कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा दबाव पर्यटन क्षेत्र को झेलना पड़ा है। इसके चलते ओयो रूम्स के रितेश अग्रवाल अब अरबपति नहीं रह गए हैं।

संपत्ति का नुकसान उठाने वाले शीर्ष दस अरबपतियों में कार्लाेस स्लिम और परिवार, बिल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग, लैरी पेज, सर्जी ब्रिन और माइकल ब्लूमबर्ग शामिल है। अमेजन के जेफ बेजोस 131 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अभी भी दुनिया के सबसे अमीर आदमी बने हुए हैं। वहीं 91 अरब अरब डॉलर की संपत्ति के साथ बिल गेट्स दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी हैं।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...

क्लासिकल वॉइस आफ अवध का आगाज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय ने 'संगीत मिलन' और 'भातखंडे एलुमनाई एसोसिएशन' के साथ मिलकर यह आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन रामकृष्ण मिशन के स्वामी...

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

आनंद विश्व शतरंज की सर्वाेच्च संस्था फिडे के अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त

नयी दिल्ली। पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने विश्व शतरंज की सर्वाेच्च संस्था फिडे के अंतरिम अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है,...