back to top

रहस्यमय रूमानी फिल्म ‘लाल दाना’ का मुहूर्त

शादी कर अनिल अनन्या ने लिया आशीष

लखनऊ, 5 नवम्बर। मंत्र पढ़े गये। फेरे हुए और शादी सम्पन्न होते ही सहनायिका अनन्या और नायक अनिल कृष्णा ने बड़ों का आशीर्वाद लिया। भोजपुरी फीचर फिल्म ‘लाल दाना” का मुहूर्त शाट आज सुबह बक्शी का तालाब क्षेत्र के श्याम मंदिर में लिया गया।
रियल आर्ट आफ नेशनल इंटरटेनमेंट के बैनर पर शूट होने वाली इस फिल्म में आज अनिल-अनन्या के साथ सुनीता राय, रितु सिंह, अर्चना, उमाकांत राय, आभा, तरुष और माला चौबे आदि कलाकारों ने हिस्सा लिया। गायिका अनन्या सिंह की ये पहली फिल्म होगी। फिल्म निमार्ता राजीव प्रकाश और राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि रियल आर्ट आॅफ नेशनल एंटरटेनमेंट के बैनर की रहस्य, रोमांच और रोमांस से भरी राहुल दुबे की कथा पटकथा पर बन रही ये फिल्म लखनऊ, बख्शी तालाब, काकोरी, सिधौली, सीतापुर, कानपुर सहित आसपास की लोकेशन पर सत्येन्द्र एन दुबे के निर्देशन में सिनेमेटोग्राफर विजय पाण्डेय शूट करेंगे।
भोजपुरी सिनेमा की सबसे खूबसूरत हीरोइन मानी गयी अदाकारा रूपा मिश्रा इस फिल्म की नायिका हैं। वह स्वर्ग जैसन घर हमार, पिया मिलन, एसपी देवी, अनाड़ी, हम हैं निरहुआ की दीवानी और काली दुल्हन जैसी फिल्में कर चुकी हैं। नायक अनिल कृष्णा बुलडोजर वाली सास, कलयुगी ब्रह्मचारी,तेरा मेरा साथ रहे, सौगंध भोले नाथ की, मोटली दुल्हनिया और बबुनी हमार जैसी सफल फिल्में दे चुके हैं।
संगीत अनुज कुमार तिवारी का है। एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर नरेंद्र कनौजिया और क्रियेटिव डाइरेक्टर संजय शुभंकर के साथ प्रोडक्शन टीम में दुर्गेश चौहान, राजवीर रतन, देवेन्द्र मोदी, रमेश यादव, मशहूर और अशोक शामिल हैं। कलाकारों में गौरव कुमार के साथ स्थानीय बीना वर्मा, सीएसआर सिंह, बालकृष्ण शर्मा, इशिता वार्ष्णेय, ज्योति, शालिनी चंद्रा, पंकज सक्सेना अनुपमा, मोनिका अग्रवाल आदि हैं।
फिल्म की थ्रिल भरी प्रेम कहानी में दीनानाथ उर्फ डैनी मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करते हुए जूनियर श्रीति से शादी करना चाहता है। लेकिन इसमें एक अड़चन है कि डैनी का बाल विवाह पुतान की सुपुत्री संभावी से हो चुका है। वर्षों बाद अब गौने की तैयारी है। डैनी की ब्याहता संभावी के तो गृहस्थ जीवन के रूमानी सपने बुनने में लगी है। इधर डैनी को जब जल्द गौना कर संभावी को घर लाने की बात पता चलती है तो वह घबरा जाता है। वह श्रीति से शादी की बात बताने घर जाता है। माता-पिता की गौना करने की बात नहीं मानता। माँ मनोरमा जहर खाने और पिता जायदाद से बेदखल करने की धमकी देते हैं। डैनी गौने से इन्कार कर उल्टे दोनों पक्ष को बाल विवाह के जुर्म में पुलिस केस करने की कह शहर लौटकर श्रीति से शादी कर लेता है। सुहागरात के समय डैनी की उम्मीदों के विपरीत घटना घटती है और फिल्म नया मोड़ लेती है।
मुहूर्त के अवसर पर एमएलसी पवन सिंह चौहान ने फिल्म की सफलता की कामना की। स्टेट बैंक स्टाफ एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री अखिलेश मोहन, साहित्यकार रविन्द्र प्रभात, राजीव सक्सेना व सिने कलाकार दलबीर सिंह भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी

इस्कॉन भक्तों द्वारा अर्पित किये गये 56 भोगलखनऊ। इस्कॉन मन्दिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभुजी के दिशा-निर्देशन में लखनऊ एवं आस-पास के भक्तों ने श्रील...

‘स्याल्दे बिखौती मेला’ में दिखी पहाड़ों की कला-संस्कृति

महिलाओं व पुरूषों द्वारा सामूहिक झोड़ा नृत्य का जबर्दस्त प्रदर्शन कियालखनऊ। श्री रामलीला समिति पर्वतीय महापरिषद शाखा गोमती नगर के तत्वावधान में आज मंगलवार...

सुख-समृद्धि का प्रतीक बैसाखी पर्व आज, गुरुद्वारों में सजेगा दीवान

लखनऊ। बैसाखी को फसल का त्योहार माना जाता है। इसे विशेष रूप से पंजाब और हरियाणा राज्यों में मनाया जाता है। यह त्योहार रबी...

उल्लास के साथ मनाया गया बैसाखी पर्व, गुरुद्वारों में सजा विशेष दीवान

लखनऊ। शहर के गुरुद्वारों में बैसाखी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारों को रंगी बिरंगी झालरों...

गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी

इस्कॉन भक्तों द्वारा अर्पित किये गये 56 भोगलखनऊ। इस्कॉन मन्दिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभुजी के दिशा-निर्देशन में लखनऊ एवं आस-पास के भक्तों ने श्रील...

‘स्याल्दे बिखौती मेला’ में दिखी पहाड़ों की कला-संस्कृति

महिलाओं व पुरूषों द्वारा सामूहिक झोड़ा नृत्य का जबर्दस्त प्रदर्शन कियालखनऊ। श्री रामलीला समिति पर्वतीय महापरिषद शाखा गोमती नगर के तत्वावधान में आज मंगलवार...

बुध प्रदोष व्रत आज, भक्त करेंगे शिवजी की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत को बेहद पवित्र और फलदायी माना जाता है. यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के...

खरमास समाप्त, आज से शुरू होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य को करने से पहले सही मुहूर्त का चयन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता...

बिहार के सम्राट होंगे चौधरी… 15 अप्रैल को लोक भवन में लेंगे शपथ

पटना। बिहार की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक मोड़ आया है, जब नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर अपने करीब दो दशक...