back to top

यूपी परिवहन निगम और नेपाली पर्यटन ऑपरेटर के बीच हुआ एमओयू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) ने धार्मिक पर्यटन सर्किट के तौर पर नेपाल स्थित जनकपुर धाम तक बसों के संचालन के लिए एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

यूपीएसआरटीसी के प्रबन्ध निदेशक राजशेखर ने बताया कि सोमवार को परिवहन निगम और जनकपुर धाम की मेसर्स श्री मातारानी यातायात समिति के बीच यह एमओयू हुआ। उन्होंने बताया कि भारतनेपाल सीमापारीय परिवहन सुविधा समझौते 2014 के तहत जनकपुर धाम से अयोध्या के बीच एक नया रूट बनाया गया था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके नेपाली समकक्ष के पी शर्मा ओली ने मई 2018 में इस बस सेवा की शुरुआत की थी। शेखर ने बताया कि परिवहन निगम ने इस रूट पर लखनऊ से तो बस सेवा शुरू कर दी थी लेकिन नेपाली सरकार द्वारा अपने यहां का कोई बस आपरेटर नहीं चुने जाने की वजह से वापस लौटने की बस सेवा शुरू नहीं हो सकी थी।

अब किए गए एमओयू के तहत लखनऊ से जनकपुर धाम के लिए सुबह सात बजे और अयोध्या से सुबह आठ बजे बस सेवा शुरू होगी। इस रूट को धार्मिक पर्यटन सर्किट के तौर पर तैयार किया गया है जो भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या और उनके विवाहस्थल जनकपुर को जोड़ता है।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...