back to top

फ़िरोज़ाबाद में मां को पीट-पीटकर मार डाला, शराब के नशे में बेटे ने की हत्या

फिरोजाबाद। यूपी के फिरोजाबाद जिले के टूंडला थाना क्षेत्र में एक बेटे ने अपनी मां की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार फिरोजाबाद जिले के टूंडला थाना क्षेत्र के मोहम्मदाबाद में शनिवार देर रात एक युवक ने अपनी मां सुशीला देवी (50) को बुरी तरह पीटा। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां रविवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। टूंडला के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अन्वेष कुमार ने बताया कि 50 वर्षीय सुशीला देवी की बीती रात उसके बेटे राकेश ने शराब के नशे में किसी बात को लेकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के सहयोग से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया जहां आज सुबह उसने दम तोड़ दिया।

सीओ ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी मौके से फरार हो गया। उन्होंने कहा कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी....

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

स्वर्ण मुश्किल लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन रहेगा, एशियाड का नहीं कह सकती : मैरी कॉम

नयी दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एम सी मैरी कॉम को राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों से अच्छे...

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी....

गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत 16 जिलों में तीन महीने में घर पर नहीं हुई डिलीवरी

योगी सरकार ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में हासिल की बड़ी उपलब्धि,आशा कार्यकर्ताओं, एंबुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अहम योगदान लखनऊ। प्रदेश सरकार ने...