back to top

अमेठी के दो लाख से ज्यादा लोग जाएंगे अयोध्या, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कराएंगी दर्शन

अमेठी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दो लाख से अधिक लोगों को अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन कराएंगी। केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही तीन लाख से अधिक घरों तक प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का प्रसाद पहुंचाने का लक्ष्य सुनिश्चित कर घर-घर प्रसाद पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है। मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता कहा, अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी के निर्देश पर उत्थान सेवा संस्थान द्वारा अमेठी संसदीय क्षेत्र के तीन लाख परिवारों तक प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का प्रसाद पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है।

उन्होंने कहा, फरवरी के प्रथम सप्ताह में संसदीय क्षेत्र के दो लाख से अधिक लोगों को अयोध्या धाम की श्रवण यात्रा पर बस से भेजा जाएगा और सभी को प्रभु श्रीराम के दर्शन कराए जाएंगे। गुप्ता ने बताया कि पहले 40 हजार से अधिक लोगों को अयोध्या धाम की श्रवण यात्रा करवाने की योजना थी, लेकिन मांग को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को दर्शन के लिए भेजने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा, जरूरत पड़ने पर दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं को भी दर्शन कराया जा सकता है। श्रवण यात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...