back to top

भारत में 54 लाख से अधिक लोगों का हुआ टीकाकरण : स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि देश में अब तक 54 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा चुका है। मंत्रालय ने कहा कि अब तक कुल 54,16,849 लाभार्थियों को टीका लगाया गया है, जिनमें से उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 6,73,542 लोगों को टीका लगाया गया है।

इसके बाद महाराष्ट्र में 4,34,943, राजस्थान में 4,14,422 और कर्नाटक में 3,60,592 लोगों को टीका लगाया गया है। इसने एक बयान में कहा कि भारत दुनिया का ऐसा पहला देश बन गया है, जिसने केवल 21 दिन में 50 लाख से अधिक लोगों का कोविड-19 टीकाकरण किया है। मंत्रालय ने कहा, पिछले 24 घंटे में 10,502 सत्रों में 4,57,404 लोगों को टीका लगाया गया। अब तक कुल 1,06,303 सत्र आयोजित हो चुके हैं। जिन लोगों को पिछले 24 घंटे में टीका लगाया गया है, उनमें 3,01,537 स्वास्थ्यकर्मी और कोविड-19 के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर काम करनेवाले 1,55,867 कर्मी हैं।

इसने बताया कि अब तक कुल 20,06,72,589 नमूनों की जांच हो चुकी है। कोरोना वायरस संक्रमण के जो नए मामले सामने आए हैं, उनमें से करीब 83.3 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, केरल, गुजरात, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,08,14,304 हो गए हैं और मृतक संख्या बढ़कर 1,54,918 हो गई है। पिछले 24 घंटे में देश में महामारी से 95 और लोगों की मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

आशियाना के मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट में एसी कंप्रेशर फटने से लगी भीषण आग,इलाके में मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस चौराहे के पास स्थित विवेक प्लाजा में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,...

टाटा मोटर्स ने अपने लखनऊ प्लांट में 10 लाख कमर्शियल गाड़ियों के प्रोडक्शन का माइलस्टोन हासिल किया

उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस और स्किल बिल्डिंग के 35 साल पूरे होने का जश्न मनाया लखनऊ। भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी...

नगर निगम सदन की बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, विकास और जनहित को मिली नई गति

महापौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक, बोलीं बिना आईडी कार्ड के कोई कर्मचारी न जाए टैक्स वसूलने प्राइवेट व्यक्ति को वसूली के...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आगाज

दो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभवरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और अयूब खान ने किया उद्घाटनदर्जन भर फीचर फिल्मो की स्क्रीनिंग...

मुझे अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को हंसाना पसंद है : वरुण शर्मा

लखनऊ। पंजाब के जालंधर से आया एक लड़का, उम्र सिर्फ 35 साल है। लेकिन सपने बहुत बड़े हैं। भला हो भी क्यों ना, जिन...

एक्शन ड्रामा से भरपूर है प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’

फिल्म कहानी के मोर्चे पर बहुत दमदार नहीं हैलखनऊ। प्रियंका चोपड़ा जोनस की एक्शन-थ्रलिर फिल्म 'द ब्लफ' अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा...

पापों का नाश करने वाली मोहिनी एकादशी 27 को, होगी श्रीहरि की पूजा

लखनऊ। एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत किया जाता है। वैदिक...

चराग़-ए-इल्म की पहली रौशनी — प्रोफेसर नाज़ेमा अंसारी

गुजरात की सरज़मीन, जो तहज़ीब व रिवायत की ख़ुशबू से महकती रही है, आज एक नए बाब-ए-तारीख़ की अमीन बनी। इल्म के उफ़क़ पर...