back to top

अयोध्या में जनवरी से जून तक 23 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

योध्या । भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस वर्ष केवल जनवरी से जून के बीच यहां 23 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। एक आधिकारिक बयान में पर्यटन विभाग के आंकड़ों के हवाले से यह जानकारी दी गई। बयान में कहा गया कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा वर्ष 2017 से शुरू किए गए दीपोत्सव ने देश-विदेश में अयोध्या का आकर्षण बढ़ा दिया है, इसी कारण अयोध्या में पर्यटकों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है।

इनमें भारतीय पर्यटक तो अच्छी खासी संख्या में हैं ही, वहीं विदेशी पर्यटकों की रुचि भी प्रभु श्रीराम की नगरी में बढ़ी है।पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष जनवरी से जून तक अयोध्या में कुल 23,82,14,737 श्रद्धालु पहुंचे, जिनमें23,81,64,744 भारतीय और 49,993 विदेशी श्रद्धालु शामिल हैं।बयान में कहा गया कि 2017 में दीपोत्सव प्रारंभ हुआ था और उस वर्ष 25,141 विदेशी पर्यटकों सहित कुल।,78,57,858 श्रद्धालुओं ने रामनगरी में दर्शन-पूजन किया।दीपोत्सव के दूसरे वर्ष 2018 में।,95,34,824 भारतीय और 28,335 विदेशी नागरिक यानी कुल मिलाकर।,95,63,159 श्रद्धालु अयोध्या में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे।

वर्ष 2019 में 38,321 विदेशी श्रद्धालुओं सहित कुल 2,04,91,724 श्रद्धालुओं ने अयोध्या दर्शन किया। कोरोना महामारी के कारण वर्ष 2020 में पर्यटकों की संख्या में कमी आई और इस वर्ष 2,611 विदेशी समेत कुल 61,96,148 सैलानी अयोध्या आए। वर्ष 2021 में।,57,43,359 भारतीय और 31 विदेशी पर्यटक अयोध्या में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। वर्ष 2022 में ,39,09,014 भारतीय और।,465 विदेशी पर्यटक अयोध्या पहुंचे।

वर्ष 2023 में 5,75,62,428 भारतीय और 8,468 विदेशी पर्यटक आए। इसके बाद वर्ष 2024 में 26,048 विदेशी श्रद्धालुओं समेत कुल 16,44,19,522 लोग अयोध्या में दर्शन के लिए पहुंचे। बयान के अनुसार, अयोध्या में न केवल देश से बल्कि विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या से अयोध्या में रोजगार के अवसरों में भी तेजी आई है।

RELATED ARTICLES

सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे आबान की मौत, तीन अन्य गंभीर घायल

लखनऊ। झांसी में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद और दोस्त सोनू खान की मौत...

विधान परिषद में ‘अपार आईडी’ योजना पर बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने रखा सरकार का पक्ष

12 डिजिट की अपार आईडी से छात्र-छात्राओं के सभी शैक्षिक प्रपत्र जीवन भर रहेंगे सुरक्षित और डिजिटली वेरीफाइड अभिभावकों की सहमति से तैयार की जा...

केजीबीवी अतरौली की छात्राओं ने किया यूपी विधानसभा का शैक्षिक भ्रमण, विधानसभा की कार्यप्रणाली को करीब से समझा

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने छात्राओं से किया संवाद, शिक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों का दिया संदेश बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने छात्राओं का किया...

योगी सरकार का उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम, प्रदेश में तीन नए निजी विश्वविद्यालयों के संचालन को मिली हरी झंडी

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने गाजियाबाद, कानपुर व फतेहपुर के प्रस्तावित विश्वविद्यालयों को सौंपा 'संचालन प्राधिकार पत्र' अजय कुमार गर्ग विश्वविद्यालय, महर्षि महेश योगी...

सावन : बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का हुजूम

लखनऊ। सावन के पहले बुधवार को मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भोर से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां हजारों भक्तों...

रुद्र शंकर मिश्रा ने कथक की मनमोहक प्रस्तुति से समां बांधा

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय के कला मण्डपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...