back to top

प्रदेश के पूर्वी हिस्से में मानसून सक्रिय, कई इलाकों में हुई बारिश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जोर पकड़ रहे मानसून की वजह से बुधवार को राज्य के अनेक पूर्वी हिस्सों को जमकर बारिश हुई। प्रदेश के खासकर पूर्वी हिस्सों में कई स्थानों पर सुबह से ही झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया जो दोपहर बाद तक जारी रहा। इस बारिश की वजह से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही चिपचिपी गर्मी से राहत मिली।

आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। हालांकि पश्चिमी भागों में इसने अभी रफ्तार नहीं पकड़ी है। राज्य के पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर बुधवार को भारी से बहुत भारी वर्षा भी हुई। इस दौरान बस्ती में सबसे ज्यादा 33 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

इसके अलावा हरैया में 12, बांसी में 9, तरबगंज तथा सिराथू में आठ-आठ, अयोध्या, अकबरपुर, चंद्रदीप घाट, गोंडा और भिनगा में सात-सात, बहराइच और इलाहाबाद में छह-छह तथा वाराणसी और बीकापुर में पांच-पांच सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के गोरखपुर, फैजाबाद तथा इलाहाबाद मंडलों में दिन के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई।

वाराणसी फैजाबाद तथा इलाहाबाद मंडलों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा इस अवधि में झांसी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में अनेक स्थानों पर जबकि पश्चिमी भागों में कुछ जगहों पर बारिश होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ गरज-चमक की स्थितियां बन सकती हैं। उसके बाद मानसून और जोर पकड़ेगा। आगामी 19 और 20 जून को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है।

RELATED ARTICLES

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...

जंतर-मंतर की ओर छात्रों के मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की कोशिश में मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से...

सरकार ने कॉकरोच जनता पार्टी से बातचीत के लिए संपर्क किया, नड्डा से मिलने जा रहे हैं संगठन के प्रवक्ता

नयी दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने सोमवार को दावा किया कि सरकार ने उससे बातचीत के लिए संपर्क किया है और उसके दो...

ज्योतिष व्यक्ति के जीवन में टॉर्च का कार्य करता है : विहसंत सागर महाराज

ज्योतिष एवं वास्तु सम्मेलन संपन्नकैरियर, विवाह, व्यापार, स्वास्थ्य एवं वास्तु से जुड़े सैकड़ों प्रश्नों का विशेषज्ञों ने दिया समाधान, संयुक्त परिवार एवं संस्कारों पर...

गर्व होता है अवॉर्ड विनिंग फिल्मों का हिस्सा बनकर : सुनीता राजवार

लखनऊ। इन दिनों सुनीता चर्चा में हैं अपनी नई फिल्म 'गुड़हल' से। कई फिल्म फेस्टिवल्स में सराही गई इस फिल्म वृद्धाश्रमों की उन अनकही...

दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रही अजय देवगन की ‘धमाल’ 4

लखनऊ। बॉलीवुड की नैया इन दिनों सीक्वल और फ्रैंचाइजी फिल्मों पर ही सवार चल रही है। अकेले अजय देवगन की बात करें तो वह...

भजन प्रस्तुति संग बच्चों को मिला प्रमाण पत्र

लखनऊ। आज सोमवार को संस्था राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) मोहन रोड, लखनऊ में उ प्र संगीत नाटक अकादमी(संस्कृति विभाग उ.प्र) के सहयोग से 15...

सावन ऋतु आय गई…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के पांचवें दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने ने बताया कि सोमवार को प्रतिभा...

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...