back to top

खाद्यान्न उपलब्ध करवाने वाले विक्रेताओं की हो रही निगरानी

विशेष संवाददाता लखनऊ। प्रदेश में उचित दर विक्रेताओं से प्रत्येक कार्डधारकों को पूरी मात्रा और निर्धारित मूल्य पर खाद्यान्न उपलब्ध करवाने के लिए विके्रताओं के वितरण की सतत निगरानी की जा रही है। वितरण के दौरान उपभोक्ता के बायोमेट्रिक के उपरान्त ई-पॉस मशीन से पर्ची निकलती है, जिस पर उपभोक्ता को देय खाद्यान्न की मात्रा व मूल्य अंकित रहता है।

साथ ही वितरित खाद्यान्न की सूचना विभाग के एमआईएस पोर्टल पर आॅनलाइन देखी जा सकती है। समय-समय पर बाट-माप विभाग के साथ टीम बनाकर दुकानों की जांच भी करायी जा रही है। वितरण सम्बन्धी कोई अनियमितता पाये जाने पर प्रभावी प्रवर्तन की कार्यवाही भी की जा रही है। खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जुलाई 23 तक प्रवर्तन कार्यवाही के तहत लगभग 4,25,594 निरीक्षण एवं 40,390 छापे की कार्यवाही की गयी है। इसके अलावा 2,761 एफआईआर कराते हुए 294 व्यक्तियों की गिरफ्तारी व 2,424 व्यक्ति अभियोजित किये गये। 6,471 उचित दर की दुकानें निलम्बित, 8,006 दुकानें निरस्त तथा 817.50 लाख रुपये की प्रतिभूति राशि शासन के पक्ष में जमा की गयी।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

उप्र के मुख्य सचिव बोले- छह जिलों की 888 अवैध कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क नहीं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों की 888 अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...