back to top

मोदी कल महाराष्ट्र में करेंगे 41,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शुभारंभ

मुंबई पुणे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को महाराष्ट्र में करीब 41,000 करोड़ रुपए की आवासीय एवं बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। मंगलवार सुबह मुंबई पहुंचते ही मोदी सबसे पहले एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में पहुंचेंगे और उसके बाद राजभवन में एक किताब टाइमलेस लक्ष्मण का विमोचन करेंगे।

आवासीय योजना का भी शुभारंभ करेंगे

इसके बाद मोदी ठाणे जिले में ठाणे-भिवंडी-कल्याण मेट्रो रेलमार्ग-पांच और दहीसर-मीरा भयंदर मेट्रो रेलमार्ग-नौ का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा मोदी नवी मुंबई शहरी नियोजन प्राधिकरण और महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम की आवासीय योजना का भी शुभारंभ करेंगे। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18,000 करोड़ रुपए की लागत से 89,771 किफायती आवासों का निर्माण किया जाना है। मंगलवार को मोदी पुणे भी जाएंगे।

तीसरी मेट्रो लाइन का शिलान्यास करेंगे

वहां वह हिंजेवाड़ी और शिवाजीनगर के बीच प्रस्तावित तीसरी मेट्रो लाइन का शिलान्यास करेंगे। इस योजना का क्रियान्वयन पुणे नगर निगम क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण नई मेट्रो नीति के तहत सार्वजनिक-निजी भागीदारी से कर रहा है। ठाणे-भिवंडी-कल्याण मेट्रो रेलमार्ग-पांच की अनुमानित लागत 8,416 करोड़ रुपए है। 24.9 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर 17 स्टेशन होंगे। पूरी प्रणाली छह कोच की मेट्रो रेल के मुताबिक तैयार की जाएगी। 2021 तक इस मार्ग से 2.29 लाख लोगों के रोजाना सफर करने की उम्मीद है।

इसमें आठ स्टेशन होंगे

दहीसर-मीरा भयंदर मेट्रो रेलमार्ग-नौ 10.3 किलोमीटर लंबा होगा। इसमें आठ स्टेशन होंगे और इसकी अनुमानित लागत 6,607 करोड़ रुपए है। इस मार्ग के 2022 तक बनकर तैयार हो जाने की उम्मीद है। इन दोनों परियोजनाओं का निर्माण मुंबई नगर निगम क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण करेगा। वहीं हिंजेवाड़ी से शिवाजीनगर के बीच की मेट्रो लाइन की लंबाई 23 किलोमीटर होगी और इसकी अनुमानित लागत 8,313 करोड़ रुपए है। मोदी मंगलवार रात को ही पुणे से दिल्ली वापस आ जाएंगे।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...