back to top

समाज को प्रेरित करने वाली महिलाओं को मोदी सौंपेगे अपने सोशल मीडिया अकाउंट

नई दिल्ली। सोशल मीडिया अकाउंट छोड़ने पर विचार करने के ट्वीट को लेकर जारी अटकलों पर एक तरह से विराम लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट उन महिलाओं को सौंपेंगे जिनका जीवन एवं कार्य प्रेरणा देने वाला हो।

उन्होंने लोगों से ऐसी महिलाओं की गाथा उनके साथ साझा करने का अनुरोध किया है। मोदी ने ट्वीट किया, इस महिला दिवस (8 मार्च) पर, मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट ऐसी महिलाओं को सौंप दू्ंगा जिनका जीवन और कार्य हमें प्रेरित करते हैं। इससे लाखों लोगों को प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा, क्या आप इस तरह की महिला हैं या आप इसी तरह की किसी प्रेरणास्पद महिला को जानते हैं? हैशटैग शीइन्सपायरअस (वह हमें प्रेरित करती हैं) के साथ ऐसी गाथाएं साझा करिए। प्रधानमंत्री ने सोमवार रात को यह ट्वीट कर सोशल मीडिया में हलचल पैदा कर दी थी, सोच रहा हूं कि इस रविवार को फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम एवं यूट्यूब पर अपना सोशल मीडिया अकाउंट छोड़ दूं। आप सभी को जानकारी दूंगा।

मोदी के इस ट्वीट को एक घंटे के भीतर करीब 26 हजार बार रीट्वीट किया गया। प्रधानमंत्री मोदी सोशल मीडिया पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले दुनिया के चुनिंदा नेताओं में शामिल हैं। ट्विटर पर उनके 5.33 करोड़ फॉलोअर हैं जबकि फेसबुक पर 4.4 करोड़ और इंस्टाग्राम पर 3.52 करोड़ फॉलोअर हैं।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी बोले – संसद में महिला सशक्तीकरण की दिशा में देश ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए...

केकेआर पहली जीत के लिए बेताब, घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा गुजरात टाइटन्स

अहमदाबाद। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार...

तेज गेंदबाजी आक्रमण ने आरसीबी को खतरनाक टीम बना दिया

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन मैच जीतकर इतिहास रच...

वैशाख अमावस्या आज, बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग

पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैंलखनऊ। वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को मनाई...

अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार करें दान, होगा शुभ

अगर इस दिन दान किया जाए तो घर में ना सिर्फ सुख-शांति आती हैलखनऊ। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन बहुत शुभ और...

निर्देशक राहुल रावेल व विद्या विन्दु सिंह को मिला ‘बॉलीवुड पर्सनालिटी अवार्ड’

देशी विदेशी फिल्मे देख रोमांचित हुए दर्शक…5 देशो की 3792 फिल्मों को इस फेस्टिवल के लिये रजिस्टर किया गयादो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल...

शास्त्रीय संगीत की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में पद्मभूषण पंडित साजन मिश्रा के निर्देशन में गायन की चार दिवसीय कार्यशाला लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की...

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में डिप्लोमा की परीक्षाएं शुरू

दिनांक 18 अप्रैल 2026 तक संचालित रहेंगी परिक्षाएंलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में गायन, वादन एवं नृत्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की...

उत्साह फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को कराया भोजन, सेवा से खिले चेहरे

बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को सम्मानपूर्वक भोजन वितरित कियालखनऊ। उत्साह फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा की सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन...