back to top

मोबाइल एटीएम वैन से पैसों के लेन-देन हुआ आसान : मुकुट बिहारी वर्मा

सहकारी बैंकों द्वारा ग्राहकों को दी जा रही बेहतर सुविधायें

लखनऊ। प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने मंगलवार को कहा कि मोबाइल एटीएम वैन के माध्यम से पैसों के लेन-देन में आसानी हो रही है। उत्तर प्रदेश कोपरेटिव बैंक की एटीएम वैन द्वारा ग्राहकों को बेहतर सुविधायें देने का काम किया जा रहा है। सहकारिता विभाग द्वारा किसानों के उत्थान के लिए लगातार काम किया जा रहा है। कोआपरेटिव बैंक एवं जिला सहकारी बैंकों में डिजिटल बैंकिंग को ध्यान में रखते हुए बेहतर व्यवस्थाएं की जा रही है। सहकारी बैंकों द्वारा ग्राहकों को बेहतर सुविधायें दी जा रही है।

सहकारिता मंत्री ने इंदिरा नगर स्थित कृषि सहकारी प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ के सेमीनार कक्ष का किये गये जीर्णोद्धार का उद्घाटन, 6 मोबाइल एटीएम वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए माइक्रों एटीएम, नेट बैंकिंग एवं ग्रीवानस पोर्टल का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि नवीनतम तकनीक पर आधारित सुविधायें उपलब्ध हो जाने से कृषि सहकारी प्रशिक्षण संस्थान द्वारा त्रिस्तरीय सहकारी साख ढांचे के कर्मियों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। प्रशिक्षण बेहतर ढंग से मिलने पर विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन सही ढंग से किया जा सकेगा। योजनाओं का क्रियान्वयन सही ढंग से होने पर पात्र लाभार्थियों को जरूर लाभ मिलेगा।

 

यूपी कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड के चेयरमैन तेजबीर सिंह ने कहा कि कोआपरेटिव बैंक एवं जिला सहकारी बैंकों का लगातार सुधार हो रहा है और यूपी कोआपरेटिव का नाम और रोशन होगा। सहकारी बैंकों के माध्यम से किसानों को बेहतर सुविधा दी जा रही है। प्रमुख सचिव सहकारिता द्वारा कहा गया कि प्रदेश में कृषि ऋण सहकारी समितियों की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए उन्हें 7,414 माइक्रो एटीएम उपलब्ध कराये गये हैं, जिसमें बिजनेस करस्पॉन्डेन्ट की नियुक्ति की गयी है, जो विभिन्न बैंकिंग सुविधायें उपलब्ध कराने के साथ-साथ पैक्स की वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए सहायक होंगे। इस मौके पर प्रमुख सचिव सहकारिता द्वारा बताया गया कि नेट बैंकिंग एवं ग्रीवान्स पोर्टल शुरू होने से सहकारी बैंकों का ग्राहक आधार बढ़ेगा एवं सहकारी बैंकों के प्रति उनकी साख में वृद्धि होगी और सहकारी बैंकों द्वारा भी वर्तमान प्रतिस्पर्द्धा के समय अन्य बैंकों के साथ ग्राहकों को अत्याधुनिक बैंकिंग सुविधायें दी जायेंगी।

 

नाबार्ड के सीजीएम डीएस चौहान ने कहा कि नाबार्ड द्वारा यूपी कोआपरेटिव बैंक का सहयोग लगातार किया जायेगा। संस्थान की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए प्रबंध निदेशक द्वारा बताया गया कि संस्थान द्वारा पिछले दो सालों में नाबार्ड द्वारा तय लक्ष्यों के सापेक्ष शत-प्रतिशत पूर्ति करते हुए प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया और नाबार्ड द्वारा संस्थान को ‘ए’ ग्रेड में वगीर्कृत किया गया है, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर सहकारी प्रशिक्षण संस्थान के रूप में उत्तर प्रदेश के इस संस्थान की ख्याति बढ़ी है।

RELATED ARTICLES

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...