back to top

गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा ने अमित शाह से की मुलाकात

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में चार किसानों को कथित तौर पर कुचलने के लिए बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज होने के बाद से मिश्रा की गृह मंत्री से यह पहली मुलाकात है। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री मिश्रा नॉर्थ ब्लॉक में पहली मंजिल पर स्थित अपने कार्यालय में आए और करीब आधे घंटे तक वहां रहे। कुछ आधिकारिक कामकाज करने के बाद मिश्रा नॉर्थ ब्लॉक से रवाना हो गए। इसके बाद वह शाह के आवास पर गए, जहां वह करीब आधे घंटे तक रहे।

 

ऐसा माना जा रहा है कि मिश्रा ने गृह मंत्री को उत्तर प्रदेश में अपने गृह जिले लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई घटना के बारे में बताया।
विपक्ष इस घटना को लेकर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री मिश्रा को हटाए जाने की मांग कर रहा है। हालांकि, मिश्रा ने इस घटना में अपने बेटे की संलिप्तता से इनकार किया है। इस बीच, बृहस्पतिवार को होने वाले उस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है, जिसमें मिश्रा को बतौर मुख्य अतिथि शामिल होना था तथा कार्यक्रम को संबोधित करना था। इस कार्यक्रम का निमंत्रण मीडिया को भी दिया गया था।

 

पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरडी) के एक मीडिया अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम को अभी रोक दिया गया है और निमंत्रण को रद्द समझा जाए। यह कार्यक्रम सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की जेलों के प्रमुख के सातवें राष्ट्रीय सम्मेलन से संबंधित था। दो दिवसीय इस कार्यक्रम के शुक्रवार को विदायी सत्र के लिए नित्यानंद राय मुख्य अतिथि थे। राय भी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हैं। पुलिस ने रविवार की घटना में किसानों की मौत को लेकर अजय कुमार मिश्रा के पुत्र आशीष मिश्रा और सात अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

 

केंद्रीय मंत्री ने किसान संगठनों के उन आरोपों से इनकार किया कि उनका बेटा एक कार में बैठा हुआ था। उन्होंने कहा कि उनके पास यह दिखाने के लिए सबूत है कि उनका बेटा कहीं और हो रहे किसी कार्यक्रम में गया हुआ था। मिश्रा का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को लेकर जा रही एक गाड़ी तब पलट गयी जब प्रदर्शनकारियों ने उस पर पथराव किया। किसान उस गाड़ी के नीचे आ गए और उनकी मौत हो गयी। प्रदर्शनकारियों ने कार में सवार चार लोगों को बाहर निकाला और पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...