back to top

खनन सुधारों से जीडीपी में क्षेत्र का योगदान बढ़ेगा, रोजगार सृजन होगा : फिक्की

नई दिल्ली। खनन क्षेत्र के सुधार रोजगार और सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में क्षेत्र के योगदान को बढ़ाने में प्रमुख भूमिका अदा कर सकते हैं। उद्योग मंडल फिक्की ने यह राय जताई है। फिक्की ने शनिवार को एक बयान में कहा कि खनन क्षेत्र के सुधार आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण में बड़ा योगदान दे सकते हैं।

एक दिन पहले ही लोकसभा ने खान एवं खनिज (विकास एवं नियमन) अधिनियम में संशोधन का विधेयक पारित किया है। फिक्की ने कहा कि वह हमेशा राष्ट्रीय सकल घरेलू उत्पाद में खनन उद्योग का योगदान बढ़ाने की वकालत करता रहा है। खनिजों की खोज, उत्पादन और घरेलू आपूर्ति, खनन कंपनियों के लिए वित्तीय दबाव को कम करने, क्षेत्र में निवेश आकर्षित कर और कारोबार सुगमता की स्थिति को बेहतर कर जीडीपी में क्षेत्र के योगदान को बढ़ाया जा सकता है।

फिक्की की खनन समिति के प्रमुख और एस्सल माइनिंग एंड इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक तुहिन मुखर्जी ने इन संशोधनों को देश की आर्थिक वृद्घि में खनन क्षेत्र के योगदान को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा, देश के खनन एवं खनिज क्षेत्र में इन सुधारों के साथ सरकार जीडीपी में क्षेत्र के योगदान को बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। साथ ही इससे प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, कारोबार सुगमता की स्थिति बेहतर होगी और क्षेत्र के लिए अनुकूल निवेश माहौल बनाया जा सकेगा।

RELATED ARTICLES

शाहजहांपुर में फर्जी ब्रिगेडियर बनकर घूम रहा 21 साल का युवक नकली कमांडो और पिस्टल के साथ गिरफ्तार

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सेना और पूर्व सैनिकों के एक संयुक्त विशेष अभियान के तहत खुद को भारतीय सेना का ब्रिगेडियर बताने...

केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई से गरमाई बंगाल की सियासत, अभिषेक के घर छापेमारी तो मदन मित्रा के ठिकानों पर ईडी की दबिश

कोलकाता/नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को उस समय भारी उबाल आ गया, जब केंद्रीय बलों और स्थानीय पुलिस की एक बड़ी...

जोरहाट एयरबेस पर IAF का प्लेन लैंडिंग के बाद क्रैश, दो टुकड़ों में बंट गया विमान

जोरहाट। भारतीय विमान सेवा (IAF) का एक AN-32 विमान असम के जोर घाट एयरबेस (रौरीया एयरफोर्स स्टेशन) पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के...

रंगमंच के लिए घर का सामान बेचा : प्रभात बोस

लखनऊ। समय के साथ रंगमंच को पेश करने का तरीका भी बदला है। नई नकनीक, नया तरीका, आज के कलाकारों में अभिनय के प्रति...

‘वाइफोफोबिया’ ने हंसाने के साथ दिया सामाजिक संदेश

'चबूतरा थियेटर फेस्टिवल' के दूसरे दिन नाटक 'वाइफोफोबिया' का मंचनलखनऊ। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 'चबूतरा थियेटर...

पंजाबी भाषा की उत्पत्ति आठवीं से नौवीं शताब्दी के मध्य हुई : नरेन्द्र सिंह मोंगा

गोरखनाथ और बाबा फरीद ने इसको प्रारंभिक साहित्यिक स्वरूप दिया उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी की ओर से आयोजित की गई पंजाबी भाषा की उत्पत्ति विषयक...