back to top

सतना में लोगों को महाकुंभ ले जा रहा मिनी ट्रक एसयूवी से टकराया, तीन लोगों की मौत

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में रविवार को महाकुंभ के लिए लोगों को प्रयागराज ले जा रहे एक मिनी ट्रक और एसयूवी कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। मझगवा थाना प्रभारी आदित्य नारायण धुर्वे ने बताया कि जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर सतना-चित्रकूट राजकीय राजमार्ग पर रात करीब एक बजकर 30 मिनट पर यह दुर्घटना हुई। टक्कर के बाद ट्रक पलट गया था।

दुर्घटना के कारण सड़क पर यातायात अवरुद्ध हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने खुलवाया। अधिकारी ने बताया कि पिकअप ट्रक (मिनी ट्रक) में सवार लोग मध्य प्रदेश के जबलपुर से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ में शामिल होने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि वहीं स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) में सवार लोग प्रयागराज से चित्रकूट होते हुए दमोह जा रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान महेंद्र पटेल (52), मनीषा पटेल (31) और उनके बेटे जितेंद्र पटेल (11) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों वाहनों में सवार दस अन्य लोग घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...