back to top

लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों के लिए खाना बना रहे हैं मेट्रो के कर्मचारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रतिदिन करीब 70 हजार लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने वाली लखनऊ मेट्रो ट्रेन सेवा तो फिलहाल बंद है लेकिन मेट्रो डिपो की कैंटीन सामुदायिक रसोई के रूप में काम कर रही है और जरूरतमंद लोगों के लिए रोजाना एक हजार पैकेट भोजन तैयार कर रही है।

उत्तर प्रदेश मेट्रो के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने गुरुवार को भाषा से एक विशेष बातचीत में कहा, बंद के दौरान अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तरह मेट्रो सेवा भी बंद है। इस समय अनेक मजदूर ऐसे है जो अलग अलग शहरों के है लेकिन लखनऊ में फंस गए है। ऐसे में लखनऊ मेट्रो नगर निगम के साथ मिलकर अपने किचन के कर्मचारियों से खाना बनवाकर नगर निगम को भेज रहा है ताकि जरूरतमंदों तक खाना पहुंचाया जा सकें। खाना बनाने का काम किचन के कर्मचारी कर रहे है।

उन्होंने बताया कि यह खाना मेट्रो की डिपो कैंटीन में बहुत ही साफ सुथरे वातावरण में बनाया जाता है और फिर उसे पैक करके नगर निगम की मदद से शहर के विभिन्न रैन बसेरों और अन्य स्थानों पर जहां लोगों के रुकने की व्यवस्था की गई वहां वितरित किया जाता है। प्रबंध निदेशक ने बताया कि पहले दिन नगर निगम ने उन्हें पांच सौ पैकेट खाना बनाने को कहा था बाद में 750 पैकेट और आज करीब 1000 पैकेट खाना बनाने को कहा गया है। इसके लिए राशन और अन्य सामग्री नगर निगम उपलब्ध कराता है।

उन्होंने कहा, वैसे तो बंद के कारण मेट्रो बंद है लेकिन फिर भी हमारा स्टाफ एक खाली ट्रेन सुबह और एक शाम को चलाता है ताकि हमारी व्यवस्था बिल्कुल ही ठप्प न हो जाए और जैसे ही हमें ट्रेन चलाने का आदेश हो वैसे ही तुरंत हम मेट्रो चलाकर यात्रियों की सेवा कर सकें।

केशव ने बताया कि लखनऊ मेट्रो में करीब 850 कर्मचारी काम करते है लेकिन आजकल केवल जरूरी स्टाफ को ही बुलाया जा रहा है। बंद के दौरान किसी भी कर्मचारी का वेतन नहीं काटा गया और 31 मार्च को सभी कर्मचारियों का वेतन उनके खाते में पहुंच गया है

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

स्वर्ण मुश्किल लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन रहेगा, एशियाड का नहीं कह सकती : मैरी कॉम

नयी दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एम सी मैरी कॉम को राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों से अच्छे...

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी....

गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत 16 जिलों में तीन महीने में घर पर नहीं हुई डिलीवरी

योगी सरकार ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में हासिल की बड़ी उपलब्धि,आशा कार्यकर्ताओं, एंबुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अहम योगदान लखनऊ। प्रदेश सरकार ने...