back to top

एसआईआर के मुद्दे पर लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के कारण बैठक 12 बजे तक स्थगित

नयी दिल्ली। बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर विपक्षी दलों के सांसदों के विरोध प्रदर्शन के कारण मंगलवार को लोकसभा की बैठक शुरू होने के 22 मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। बैठक शुरू होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदस्यों को सूचित किया कि अब सदन में संविधान की आठवीं अनुसूची में उल्लेखित सभी भाषाओं में अनुवाद की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब तक हिंदी और अंग्रेजी के अतिरिक्त 18 भाषाओं में ही अनुवाद की सुविधा थी।

इस दौरान कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सदस्यों ने एसआईआर के मुद्दे पर नारेबाजी शुरू कर दी। अध्यक्ष ओम बिरला ने हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्यों से कार्यवाही चलने देने का आग्रह करते हुए कहा कि दुनिया में केवल भारत की संसद ही ऐसी जगह है जहां एक समय में 22 भाषाओं में अनुवाद की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा, हमें देश के लोकतंत्र और संविधान पर गर्व करना चाहिए।

इसलिए मेरा आपसे अनुरोध है कि सदन की कार्यवाही चलाने में सहयोग करें। दुनिया में सबसे बड़ा लोकतंत्र हमारा है। मुझे आशा है कि आप सदन चलाने में सहयोग करेंगे। उन्होंने शोर-शराबे के बीच ही प्रश्नकाल शुरू कराया और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कुछ सदस्यों के पूरक प्रश्नों के उत्तर दिए। हंगामा जारी रहने पर अध्यक्ष बिरला ने सदन की बैठक 11 बजकर 22 मिनट पर दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

मुजफ्फरनगर में मामा के घर किशोरी फंदे पर लटकी मिली

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर की छत से फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने...

पंत और जुरेल के अर्धशतक की मदद से भारत के लंच तक छह विकेट पर 419 रन

कोलंबो। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के...

अच्छे दिनों का दावा करने वाली मोदी सरकार बताए कि गरीब और मध्यम वर्ग आखिर कैसे गुज़ारा करे? : कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्याज की कीमतों में उछाल को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि महंगाई और...