back to top

मेडिकल छात्रों ने पहली बार पहना व्हाइट कोट

केजीएमयू में एमबीबीएस व बीडीएस के नये बैच का स्वागत

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। केजीएमयू में मंगलवार को व्हाइट कोट सेरेमनी के साथ नये बैच का स्वागत किया गया। इस दौरान पहली बार व्हाइट कोट पहनने की खुशी छात्र-छात्राओं के चेहरे पर साफ दिखी। कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ नये दोस्त बनाने की भी सलाह दी।

केजीएमयू के ब्राउन हॉल में व्हाइट कोट सेरेमनी के तहत छात्र-छात्राओं को एप्रिन पहनाया गया। साथ ही शपथ दिलाकर जिम्मेदारी का अहसास भी कराया गया। कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने कहा कि केजीएमयू में दाखिला लेने के बाद छात्रों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। अब से आप केजीएमयू के हिस्सा हो गए हैं। अब आपको जॉर्जियन कहलाएंगे। पढ़ाई संग अच्छे दोस्त बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि दोस्त ही जिंदगी भर साथ निभाते हैं। इस मौके पर डीन एकेडमिक्स डॉ. अमिता जैन ने कहा कि केजीएमयू की एक अपनी प्रतिष्ठा है। उसे बनाए रखें। नियमित कक्षाएं करें। इंटरनेट के भरोसे क्लास न छोड़े। यहां के शिक्षकों द्वारा पढ़ाया गया इंटरनेट पर नहीं मिलेगा। अच्छा डॉक्टर बनने के लिए क्लास जरूर करें।

कोई रैंगिग करे तो बेखौफ दर्ज करायें शिकायत

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में रैगिंग पूरी तरह से प्रतिबंधित है। बावजूद इसके यदि कोई रैंगिंग करता है तो बिना डरे शिकायत दर्ज करायें। एमबीबीएस और बीडीएस के नये बैच को यह जानकारी केजीएमयू के चीफ प्रॉक्टर डॉ. क्षितिज श्रीवास्तव ने दी। वह मंगलवार को केजीएमयू के कलाम सेंटर में नये बैच को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यहां 24 घंटे शिकायत दर्ज कराने की सुविधा है। इसके साथ ही हेल्प लाइन नम्बर, ई-मेल और व्यक्तिगत तौर पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम से शिकायत की जा सकती है। उन्होंने आश्वस्त किया किया कि रैंगिंग को लेकर केजीएमयू प्रशासन सख्त है। ऐसे में यदि कोई शिकायत आती है तो सख्त कार्रवाई की जायेगी।

डा क्षितिज ने कहा कि यदि कोई बिना पहचान का फोन आ रहा है तो उसे उठाने से बचें। यदि उठा लिया। तो अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहा है। डरा-धमका रहा है तो उसकी रिकॉर्डिंग कर लें। उसे तुरंत प्रॉक्टोरियल बोर्ड या फिर वार्डन के मोबाइल पर भेज दें। फोन करके यदि कोई बुला रहा है तो भी जाने की जरूरत नहीं है। सुरक्षा कर्मियों को उसकी जानकारी दें। उन्होंने बताया कि प्रॉक्टोरियल बोर्ड में 19 सदस्य हैं। जो 24 घंटे रैगिंग रोकने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा हॉस्टल के वार्डन से रैगिंग की शिकायत कर सकते हैं। सुरक्षा गार्डों की टीम बनाई गई है। इनकी निगरानी में छात्र हॉस्टल से क्लास रूम तक आएंगे-जाएंगे। सुरक्षा गार्डों की टीम तीन माह तक नए मेडिकल छात्रों के संग रहेगी। परिसर में हॉस्टल से क्लास तक 15 से अधिक सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

RELATED ARTICLES

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत 16 जिलों में तीन महीने में घर पर नहीं हुई डिलीवरी

योगी सरकार ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में हासिल की बड़ी उपलब्धि,आशा कार्यकर्ताओं, एंबुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अहम योगदान लखनऊ। प्रदेश सरकार ने...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...