back to top

चिकित्सा शिक्षा मंत्री करें उच्च संस्थानों में इलाज की समीक्षा : योगी

  • मंडलायुक्त व डीएम करें मेडिकल कॉलेजों में बैठक

  • लखनऊ, वाराणसी सहित पांच जिलों पर दिया जाये विशेष ध्यान

  • इलाज में किसी भी स्तर पर न हो शिथिलता

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि चिकित्सा शिक्षा मंत्री लखनऊ के एसजीपीजीआई, केजीएमयू और आरएमएलआईएमएस के प्रमुखों के साथ बैठक कर इन चिकित्सा संस्थानों की उपचार व्यवस्था की समीक्षा करें। उन्होंने यह निर्देश भी दिये कि सभी मेडिकल काॅलेजों में संबंधित मंडलायुक्त और जिलाधिकारी जाकर बैठक करें। यह सुनिश्चित किया जाये कि स्पेशलिस्ट्स डॉक्टर्स कोविड वार्ड में रोज़ राउण्ड लें, इससे मरीजों को बेहतर इलाज आसानी से मिलेगा।

मुख्यमंत्री टीम-11 के साथ अनलॉक की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य सरकार जनता को गुणवत्तापरक चिकित्सा सुविधा देने के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने कोविड से बचाव तथा उपचार की प्रभावी व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये हैं।

योगी ने लखनऊ, कानपुर नगर, मेरठ, आगरा और वाराणसी पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कोरोना से संक्रमित मरीजों के इलाज की बेहतर व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाये। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाये कि मरीजों की भर्ती में कोई समस्या न पेश आये। उन्होंने कहा कि कोविड चिकित्सालयों में बेडों की ज़रूरत का आकलन करते हुए अतिरिक्त बेडों की व्यवस्था के लिए विशेष प्रयास किये जायें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के संक्रमण से बचाव के लिये हर स्तर पर सतर्कता बरती जाये। इस संबंध में जागरूकता कार्यक्रम लगातार चलाया जाये। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का संचालन पूरी सक्रियता से किया जाये। उन्होंने कांटेक्ट ट्रेसिंग और सर्विलांस सिस्टम को मज़बूत बनाये रखने के निर्देश भी दिये।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...