back to top

मेडिकल कॉलेज और कैंसर अस्पताल का नामकरण पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर

लखनऊ। राजकीय मेडिकल कॉलेज बुलंदशहर और सुपर स्पेशियालिटी कैंसर संस्थान, लखनऊ का नाम उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर रखा जायेगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय द्वारा बृहस्पतिवार को किये गये एक ट्वीट में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व कल्याण सिंह जी के जनसेवा भाव को नमन करते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनभावनाओं के अनुरूप राजकीय मेडिकल कॉलेज बुलंदशहर तथा सुपर स्पेशियालिटी कैंसर संस्थान, चक गंजरिया, लखनऊ का नामकरण कल्याण सिंह के नाम पर करने का निर्णय लिया है।

इससे पहले सोमवार को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अयोध्या, लखनऊ, प्रयागराज, अलीगढ़, बुलंदशहर और एटा की एक-एक सड़कों का नामकरण कल्याण सिंह के नाम पर रखे जाने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि राममंदिर के लिए उनके योगदान को आने वाली और वर्तमान पीढ़ी कभी भुला नहीं पाएगी। मौर्य ने कहा था कि उन्होंने राम और रामभक्तों के लिए अपनी सत्ता कुर्बान कर दी लेकिन किसी राम भक्त पर कोई आंच नहीं आने दी, ऐसे बाबूजी के नाम पर सड़कों का नामकरण किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दे दिये गये हैं।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का शनिवार रात सवा नौ बजे लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में निधन हो गया था। वह 89 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से बीमार थे। सिंह के पार्थिव शरीर का सोमवार को बुलंदशहर जिले के नरौरा में गंगा नदी के तट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...