back to top

राज्यपाल से मिली मायावती, प्रदेश में संवैधानिक दखल की अपील

लखनऊ। उन्नाव पीड़िता की मौत के बाद यूपी में सियासी तूफान तेज हो गया। कांग्रेस व सपा के प्रदर्शन के बीच बसपा प्रमुख मायावती भी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आवास पर पहुंची और उन्हें ज्ञापन सौंपकर संवैधानिक दखल करने की अपील की।

बसपा प्रमुख ने राज्यपाल से कहा कि एक महिला होने के नाते में काफी चिंतित हूं और आपसे अनुरोध है कि राज्य की संवैधानिक प्रमुख होने के साथ-साथ एक महिला होने के नाते आप यहां की जनचिंता का उचित संज्ञान लेकर इनके प्रति राज्य सरकार को सचेत करें तथा खासकर अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था को व्यापक जनहित में सामान्य बनाने के लिए यथाशीष्र जो भी संभव है जरूर संवैधानिक दखल व पहल करें यूपी को आज इसकी सख्त जरूरत है।

उत्तर प्रदेश और देश में हो रही बलात्कार की घटनाओं पर राज्य सरकार और केन्द्र सरकार को घेरते हुये बसपा प्रमुख मायावती ने शनिवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय स्वत: इन घटनाओं को संज्ञान में ले और केन्द्र सरकार को ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाने के निर्देश दे।

मायावती ने कहा, उत्तर प्रदेश सरकार को सख्त कदम उठाते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। केन्द्र सरकार को भी इन घटनाओं को गंभीरता से लेना चाहिए। केन्द्र सरकार को महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न को रोकने के लिये सख्त कानून बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लेकिन केन्द्र की सरकार ऐसे मामलों में कार्रवाई करते हुए नजर नहीं आ रही है और इस स्थिति में हमारी पार्टी यह चाहेगी कि उच्चतम न्यायालय इन घटनाओं को गंभीरता से ले। हैदराबाद की घटना है, उन्नाव की घटना है और भी घटनाएं आए दिन हो रही है, मैं समझती हूं कि उच्चतम न्यायालय यदि खुद संज्ञान ले और केन्द्र को सख्त कदम उठाने के निर्देश दे तो शायद केन्द्र सरकार हरकत में आ जाये। मायावती ने कहा, पूरे राज्य में कोई दिन ऐसा नहीं जाता है जिस दिन बलात्कार की या बलात्कार के बाद महिला की हत्या करने की या छेड़छाड़ की घटना नहीं होती हो। वैसे ऐसी घटनायें पूरे देश में हो रही है लेकिन उत्तर प्रदेश में तो अति हो रही है। राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, उन्नाव की घटना को मैंने काफी गंभीरता से लिया है।

इससे पहले मायावती ने शनिवार सुबह ट्वीट किया, जिस उन्नाव बलात्कार पीड़िता को जलाकर मारने की कोशिश की गई उसकी कल रात दिल्ली में हुई दर्दनाक मौत अति-कष्टदायक। इस दु:ख की घड़ी में बसपा पीड़ित परिवार के साथ है। उत्तर प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार को समुचित न्याय दिलाने के लिए शीघ्र ही विशेष पहल करे, यही इंसाफ का तकाजा और जनता की मांग है।

उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा, साथ ही, इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को राज्य सहित पूरे देश भर में रोकने के लिए राज्य सरकारों को चाहिए कि वे लोगों में कानून का खौफ पैदा करे तथा केन्द्र भी ऐसी घटनाओं को मद्देनजर रखते हुये दोषियों को निर्धारित समय के भीतर ही फांसी की सख्त सजा दिलाने का कानून जरूर बनाए।

राज्यपाल से मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रदेश में दिन पर दिन बढ़ रहे अपराध से भी अवगत कराया। कहा कि स्थिति काफी विषम है तथा यूपी इन गलत कारणों से देश व दुनिया में काफी बदनाम हो रहा है। यूपी में कानून द्वारा कानून का राज स्थापित करने की सख्त जरूरत है ताकि प्रदेश की जनता को घोर अराजकता के जीवन से बचाया जा सकें।

RELATED ARTICLES

बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री संदीप सिंह

निपुण भारत मिशन और गुणवत्ता शिक्षा अभियान को मिलेगी नई गति, जिला समन्वयकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...

दो पासपोर्ट मामले में अब्दुल्ला आजम की 7 साल की सजा रद, एमपी/एमएलए सेशन कोर्ट से मिली बड़ी राहत

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान को न्यायपालिका से एक बड़ी राहत मिली है।...

RBI बोला- चुनौतीपूर्ण वैश्विक माहौल के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है

मुंबई। भारतीय अर्थव्यवस्था चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद मजबूत बनी हुई है और मजबूत वृहद आर्थिक आधार चालू वित्त वर्ष 2026-27 में वृद्धि को...

बशीर बद्र के शब्द हमेशा जिंदा रहेंगे : डा. हसन सईद जलालपुरी

मशहूर शायर पद्मश्री बशीर बद्र का निधन, साहित्यिक जगत में शोक की लहरलखनऊ। उजाले अपनी यादों को हमारे पास रहने दो, ना जाने किस...

‘मैं कृष्ण हूं’ ने झकझोरा दर्शकों का मन

मंच से गूंजी पुकार—मूर्ति नहीं, विचार बनोलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से रंगमंडल स्वर इंडिया एसोसिएशन, लखनऊ द्वारा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह,...

सद्ज्ञान मानव जीवन का आधार है : उमानन्द शर्मा

464वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ह्लनिशत कॉलेज आॅफ नर्सिंग,...

नौ दिवसीय श्रीराम कथा से भक्तिमय होगा लखनऊ

जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी सुनाएंगे श्रीरामचरित, एक जून को होगा शुभारंभलखनऊ। पूज्यपाद पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज की पावन श्रीराम कथा एक से नौ जून...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला उत्तराखंडी समाज का शीर्ष प्रतिनिधिमंडल

प्रतिनिधिमंडल ने सीएम योगी के प्रति आभार व्यक्त कियालखनऊ। उत्तराखंड समाज की शीर्ष संस्थाओं के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

सिरामिक कला में संवेदना, संस्कृति और जीवन-दृष्टि का जीवंत विस्तार

सौंदर्य एवं सांस्कृतिक विकास कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत राकु एवं टेराकोटा पॉटरी कार्यशाला का समापन समारोहलखनऊ। फ्लोरसेंस आर्ट गैलरी और लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड...