back to top

कानून व्यवस्था के मद्देनजर उप्र सरकार पर जमकर बरसीं मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि सूबे में कानून व्यवस्था बदतर हो गई है और दलितों के खिलाफ लगातार हो रहा अत्याचार और अन्याय चिंता की बात है।

मायावती ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, उप्र की भाजपा सरकार में वैसे तो सर्वसमाज के लोग हर प्रकार की जुल्म-ज्यादती से पीड़ित हैं किन्तु दलितों के उपर अन्याय-अत्याचार की लगातार हो रही घटनाएं अति-चिन्ता की बात है। रायबरेली में पुलिस बर्बता में दलित युवक की मौत तथा आगरा में तीन दलितों की हत्या आदि अति-दु:खद व अति-निन्दनीय।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, उप्र की इन ताजा घटनाओं के सम्बंध में सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी धाराओं में त्वरित कार्वाई करने के साथ ही खासतौर से कमजोर वर्गों के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करे, बीएसपी की यह मांग है। राज्य में आए दिन ऐसी दर्दनाक घटनाएं यहां जंगलराज होने को ही साबित करती हैं।

गौरतलब है कि आगरा में सोमवार को रामवीर, उनकी पत्नी मीरा और 23 साल के बेटे बब्लू का शव मिला था। मायावती ने ट्वीट कर इसी घटना का जिक्र किया है। आगरा की घटना के बारे में पुलिस ने बताया था कि तीनों अपने घर में टेप से बंधे थे और मुंह को पालीथीन से बंद किया गया था।

गैस सिलंडर का पाइप लीक कर रहा था कि जिससे घर में आग लग गई थी। आगरा के पुलिस महानिरीक्षक सतीश गनेश ने बताया कि इस घटना में तीन लोग शामिल थे उनका मकसद लूट था। उन्होंने बताया कि सोमवार रात दो आरोपी सुभाष और वकील को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके पास लूट का सामान बरामद हुआ है जबकि एक आरोपी अब भी फरार है।

रायबरेली में लालगंज पुलिस स्टेशन में बाइक चोरी के आरोपी मोनू उर्फ मोहित (19) की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। मायावती के ट्वीट का जवाब देते हुए रायबरेली पुलिस ने भी ट्वीट किया कि प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए लालगंज के थानाध्यक्ष और दो उप निरीक्षकों को निलंबित कर दिया गया है तथा मजिस्ट्रेट से जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...