back to top

व्यापक स्तर पर सुधारों से निवेश के लिए आकर्षक गंतव्य बना भारत: निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमेरिका की शीर्ष कंपनियों के प्रमुखों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में व्यापक स्तर पर सुधारों से देश, विदेशी निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य बन गया है। उन्होंने हाल में घोषित प्रोत्साहन उपायों के साथ कोविड महामारी के दौरान उठाए गए राहत उपायों और सुधार कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सोच-विचार कर उठाए गए राहत और बचाव कार्यों तथा टीकाकरण अभियान में तेजी के साथ संक्रमण में तेजी से कमी आई।

ये है लक्ष्य

अमेरिका-भारत व्यापार परिषद के गोलमेज बैठक को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि भारत और अमेरिका ने 500 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का महत्वकांक्षी लक्ष्य रखा है। बैठक में जनरल इलेक्ट्रिक, बैक्सटर हेल्थकेयर यूएसए, ब्रैम्बल्स, मार्श एंड मैकलेनन, पेप्सिको जैसी प्रमुख विदेशी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

आर्थिक वृद्धि और निवेशकों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में अवसरों

उन्होंने हाल के महीनों में लगातार वृहत आर्थिक स्थिरता और आर्थिक पुनरुद्धार में मजबूती, बुनियादी ढांचा पर जोर के साथ आर्थिक वृद्धि और निवेशकों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में अवसरों का उल्लेख किया। वित्त मंत्री ने कहा कि भारत में गतिशील वित्तीय बाजार है और बुनियादी ढांचा क्षेत्र तथा अनुसंधान एवं विकास में निवेश में काफी अवसर हैं। उन्होंने कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान भारत के लिए संसाधन जुटाने के लिए वैश्विक कार्यबल बनाने को लेकर शीर्ष 40 अमेरिकी कंपनियों के सीईओ के प्रयासों की सराहना की। गोलमेज बैठक में आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ ने नीति और कराधान के क्षेत्रों में भारत की प्रगति का जिक्र किया।

वित्त वर्ष 2022 में 10.5 फीसदी रह सकती है GDP की वृद्धि दर- आरबीआई

मालूम हो कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि वित्त वर्ष 2022 के लिए RBI द्वारा अनुमानित सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 10.5 फीसदी है। उन्होंने कहा कि, ‘मुझे विकास के अनुमान को नीचे की ओर संशोधित करने का कोई कारण नहीं दिखता है।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

स्वर्ण मुश्किल लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन रहेगा, एशियाड का नहीं कह सकती : मैरी कॉम

नयी दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एम सी मैरी कॉम को राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों से अच्छे...

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी....

गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत 16 जिलों में तीन महीने में घर पर नहीं हुई डिलीवरी

योगी सरकार ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में हासिल की बड़ी उपलब्धि,आशा कार्यकर्ताओं, एंबुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अहम योगदान लखनऊ। प्रदेश सरकार ने...