back to top

उप्र में हफ्ते में पांच दिन हर हाल में खुलेंगे बाजार : अवस्थी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड19 के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर बिहार तथा देश के कई अन्य राज्यों में फिर से लॉकडाउन (बंदी) किए जाने के मद्देनजर प्रदेश में भी ऐसा कदम उठाए जाने की अटकलों पर विराम लगाते हुए बुधवार को कहा कि सूबे के हर जिले में बाजार हफ्ते में पांच दिन हर हाल में खुलेंगे।

प्रदेश के गृह एवं सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनलॉक की प्रक्रिया की समीक्षा के दौरान यह पाया कि कुछ जिलों में सोमवार से शुक्रवार को बाजारों को अब भी बंद करने का आदेश दिया गया है।

इस पर मुख्यमंत्री ने आदेश दिया कि सभी जिलाधिकारी, मुख्य सचिव और शासन की ओर से दिए गए आदेश का कड़ाई से पालन करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार हर जिले में बाजार हफ्ते में पांच दिन हर हाल में खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में पांच दिन बाजार सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक खुलने में कोई विपरीत परिस्थिति सामने नहीं आएगी।

मुख्यमंत्री का यह आदेश ऐसे वक्त आया है जब पड़ोसी राज्य बिहार में कोविड19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 16 से 31 जुलाई तक फिर से बंद घोषित करने का फैसला किया गया है। इसके अलावा कर्नाटक समेत देश के करीब 12 राज्यों के विभिन्न इलाकों में स्थानीय स्तर पर आवश्यकतानुसार बंद लागू किया जा रहा है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में भी तेजी से बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर यहां भी फिर बंद लागू किया जा सकता है। अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में हर शनिवार और रविवार को साफसफाई का विशेष अभियान चलाया जाएगा। राज्य में निर्धारित मानक से नीचे की प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। इसके प्रति सबको निर्देश दिया गया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का मानना है कि प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने से स्वच्छता पर भी अच्छा असर पड़ेगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश कोविड जांच के मामले में अब तक सिर्फ तमिलनाडु और महाराष्ट्र से पीछे है। हालांकि इन राज्यों के मुकाबले उत्तर प्रदेश में संक्रमण के मामले कई गुना कम हैं।

अवस्थी ने कहा कि गाजियाबाद में इसी माह एक नई कोविड जांच प्रयोगशाला स्थापित की जाएगी और जल्द ही रोजाना 50 हजार नमूनों की जांच होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि जांच के मामले में उत्तर प्रदेश को इस माह के अंत तक शीर्ष पर पहुंचाया जाए।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कानपुर नगर, अमरोहा, लखनऊ और झांसी में विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। पुलिसकर्मियों में संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री ने खास तौर से कार्वाई करने का निर्देश देते हुए कहा है कि पुलिसकर्मियों को दस्ताने, मास्क और सैनेटाइजर मिले तथा बैरकों का प्रोटोकॉल अपनाया जाए।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन… महिला आरक्षण पर घेरा विपक्ष, सीएम योगी ने भरी हुंकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह मार्च उनके सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग से शुरू होकर सिविल अस्पताल और हजरतगंज चौराहे के रास्ते...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

लखनऊ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन… महिला आरक्षण पर घेरा विपक्ष, सीएम योगी ने भरी हुंकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह मार्च उनके सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग से शुरू होकर सिविल अस्पताल और हजरतगंज चौराहे के रास्ते...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...