back to top

बकरीद को लेकर नवाबों के शहर में सेवइयों से सजने लगे बाजार

लखनऊ। ईद उल अजहा के त्योहार के लिए बकरामंडियों के साथ-साथ शहर की बाजारों में रौनक बढ़ गई है। अमीनाबाद, चौक, नक्खास समेत शहर की अलग-अलग बाजारों में खरीदारों की आमद बढ़ने लगी है। बाजारों में सेवईं से लेकर कपड़े और घरेलू सामान की खरीदारी करने के लिए महिलाएं घरों से निकल रही हैं।
ईद उल अजहा में मिठास घोलने के लिए सेवईं का बाजार सज गया है। जहां पुराने लखनऊ अमीनाबाद, चौक नक्खास, मौलवीगंज में सेवईं की दुकानों में खरीदार बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ निशातगंज, डंडईया बाजार में भी लोग सेवईं खरीद रहे हैं। निशातगंत करामत मार्केट के सेवईं दुकानदार ने बताया कि जुमेरात को बकरीद है ऐसे में खरीदार आने लगे हैं। हमारे यहां महीन, मोटी, भुनी और कच्ची सेवईं मौजूद है। बनारसी सेवईं को भी लोग काफी पसंद करते हैं। अलग-अलग किस्म की सेवईं की अलग-अलग कीमत है। अमूमन दुकानों पर 80 से 100 रुपये में मोटी, भुनी, महीन, कच्ची सेवईं मिल जाएगी। इसके अलावा बनारसी सेवईं का डिब्बा भी आपको 140 रुपये से लगाकर 160 रुपये के बीच मिल जाएगा।
पुराने लखनऊ अमीनाबाद, चौक नक्खास, मौलवीगंज में सेवईं की दुकानों में खरीदार बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ निशातगंज, डंडईया बाजार में भी लोग सेवईं खरीद रहे हैं। निशातगंत करामत मार्केट के सेवईं दुकानदार ने बताया कि जुमेरात को बकरीद है ऐसे में खरीदार आने लगे हैं। हमारे यहां महीन, मोटी, भुनी और कच्ची सेवईं मौजूद है। बनारसी सेवईं को भी लोग काफी पसंद करते हैं। अलग-अलग किस्म की सेवईं की अलग-अलग कीमत है। अमूमन दुकानों पर 80 से 100 रुपये में मोटी, भुनी, महीन, कच्ची सेवईं मिल जाएगी। इसके अलावा बनारसी सेवईं का डिब्बा भी आपको 140 रुपये से लगाकर 160 रुपये के बीच मिल जाएगा।

कई वैराइटी की सेवईयां मौजूद:
ईद-उल-अजहा के लिए पुराने लखनऊ में सेवईयों का बाजार सज गया है। दस्तरख्वान पर बकरीद के दिन मीठी सेंवईयां भी परोसी जाती हैं। चौक, नक्खास, अमीनाबाद, मौलवीगंज, हुसैनाबाद आदि जगहों पर सेवईयों का बाजार सजा हुआ है। जहां मोटी, बारीक, लच्छेदार के साथ कई वैराइटी की सेवईयां मौजूद है। सेवई कारोबरी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि उनके यहां छड़ व सादी सेवई, छत्ते वाली सेवई, किमामी सेवई, बनारसी, भुनी सेवई, लाल लच्छा, सफेद लच्छा, बनारसी लच्छा, सूतफेनी, रूमाली, दूध फेनी आदि बिक रही है। इस समय सबसे ज्यादा मांग में बनारसी किमामी सेवई है, जो हाथों हाथ खरीदी जा रही है।

कपड़े की दुकानों पर बढ़ी रौनक:

ईद उल अजहा के लिए कपड़े की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ बढ़ रही है। नमाज के लिए लोगों ने कुर्ता पजामे की दुकानदारी शुरू कर दी है। वहीं, महिलाएं अपने बच्चों के कपड़े लेने के लिए भी अमीनाबाद और आसपास की दुकानों में खरीदारी कर रही हैं। कुर्ते की बात करें तो मौसम के हिसाब से इस साल भी चिकनकारी, कॉटन और लेनिन के कुर्तों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि अभी खरीदारी शुरू हुई है, कल से आमद और बढ़ेगी। अमूमन बकरीद में कुबार्नी को लेकर बकरों की ही ज्यादा खरीदारी होती है। लेकिन घरों में पकवान भी बनते हैं। सेवईं के अलावा खाने की कई डिशेज बनती हैं, ऐसे में उनकी खरीदारी करने आए हैं। साथ ही घरेलू सामान भी ले रहे हैं।

राजधानी में सजने लगी बकरा मण्डी, तैयारियां शुरू
लखनऊ। ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार 7 जून को मनाया जाएगा। मस्जिदों में विशेष नमाज की तैयारियों को अन्तिम रूप दिया जा रहा है। इसको लेकर गंगा जमुनी तहजीब की पहचान नवाबों के शहर लखनऊ में बकरीद को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। यहां की मशहूर बकरा मंडी सजकर तैयार हो गई है। चौक, अकबरी गेट, अमीनाबाद और नक्खास और आईआईएम रोड में देश के कोने-कोने से लोग बकरे को लेकर आए हैं।
इस साल महंगे हैं सभी बकरे लखनऊ की मशहूर बकरा मंडी के जमाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस बार गर्मी ज्यादा पड़ रही है। इस वजह से बकरों के रख रखाव पर ज्यादा खर्च हो रहा है। इसलिए इस बार देसी बकरा भी 50 से 70 हजार रुपए में मिल रहा है। इससे नीचे किसी को भी कोई बकरा नहीं मिल रहा है। इस बार बकरीद पर सभी को महंगे बकरे ही मिल रहे हैं। नवाबों की नगरी में सेवईयों से गुलजार हुए बाजार, खूब हो रही खरीदारी लखनऊ। ईद उल अजहा के त्योहार के लिए बकरामंडियों के साथ-साथ शहर की बाजारों में रौनक बढ़ गई है। अमीनाबाद, चौक, नक्खास समेत शहर की अलग-अलग बाजारों में खरीदारों की आमद बढ़ने लगी है।
ईद-उल-अजहा में कुर्बानी का खास महत्व है। जिसके लिए अकीदतमंदों ने बकरों की खरीदारी शुरू कर दी है। खास बात ये है कि शहर में बाजार सजने के साथ-साथ आॅनलाइन बकरों की बाजार सज चुकी है ईद-उल-अजहा में लगातार तीन दिन तक कुर्बानी दी जाती है। जिसके लिए बकरों की खरीद फरोख्त होती है। लखनऊ में चौक, दुबग्गा, अलीगंज समेत कई स्थानों पर बकरा मण्डी लगती है।

RELATED ARTICLES

विहसंत सागर जी का आशियाना जैन मंदिर में मंगल प्रवेश

1000 किमी की पदयात्रा कर लखनऊ पहुंचे मेडिटेशन गुरु काकोरी में 24 जून से शुरू होगा पंचकल्याणक महोत्सवलखनऊ। परम पूज्य उपाध्याय रत्न एवं मेडिटेशन गुरु...

कलर्स आफ अयोध्या में राम दर्शन की महिमा को दर्शाया

अखिल भारतीय कला शिविर कलर्स आफ अयोध्यालखनऊ। कला दीर्घा अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं जेबीएनएसएस, अयोध्या द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अखिल भारतीय कला...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

लखनऊ में सातवें बड़े मंगल पर उमड़ा आस्था का सैलाब , लगा भंडारा

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के सातवें बड़े मंगल पर राजधानी पूरी तरह हनुमान भक्ति में रंगी नजर आई। सुबह होते ही शहर के प्रमुख हनुमान...

विहसंत सागर जी का आशियाना जैन मंदिर में मंगल प्रवेश

1000 किमी की पदयात्रा कर लखनऊ पहुंचे मेडिटेशन गुरु काकोरी में 24 जून से शुरू होगा पंचकल्याणक महोत्सवलखनऊ। परम पूज्य उपाध्याय रत्न एवं मेडिटेशन गुरु...

कलर्स आफ अयोध्या में राम दर्शन की महिमा को दर्शाया

अखिल भारतीय कला शिविर कलर्स आफ अयोध्यालखनऊ। कला दीर्घा अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं जेबीएनएसएस, अयोध्या द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अखिल भारतीय कला...

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में कुलदीप और जायसवाल को मिल सकता है मौका

लखनऊ। भारतीय टीम प्रबंधन अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संयोजनों को आजमाना चाहता है और इसलिए...

राहुल गांधी ने ट्रेन में युवक की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा, रेलवे ने कहा- अफवाह न फैलाएं

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रेन में एक युवक की कथित तौर पर मौत से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए...

विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण के बाद जश्न में डूबा केप वर्दे

प्राइया (केप वर्दे)। विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण करके यूरोपीय चैम्पियन स्पेन को ड्रॉ पर रोकने के बाद केप वर्दे में टीम के प्रशंसक...