back to top

दो दिन की गिरावट के बाद उबरे बाजार, सेंसेक्स 568 अंक चढ़ा

मुंबई। वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच स्थानीय शेयर बाजार दो दिन की गिरावट के बाद शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए। निवेशकों ने हालिया गिरावट वाले बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में जमकर लिवाली की, जिससे बाजार चढ़ गए। कारोबारियों ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये के मजबूत होने से भी बाजार धारणा को बल मिला।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 568.38 अंक या 1.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,008.50 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 182.40 अंक या 1.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,507.30 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस का शेयर सबसे अधिक 4.49 प्रतिशत चढ़ गया। एशियन पेंट्स, टाइटन, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज ऑटो, भारती एयरटेल, एचडीएफसी और नेस्ले इंडिया के शेयर भी लाभ में रहे।

सेंसेक्स की बढ़त में एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के शेयरों का प्रमुख योगदान रहा। उच्चतम न्यायालय ने साइरस मिस्त्री को टाटा समूह के कार्यकारी चेयरमैन पद पर बहाल करने के राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के फैसले को रद्द कर दिया है। इससे टाटा समूह की कंपनियों के शेयर लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर पावरग्रिड, इंडसइंड बैंक, आईटीसी और मारुति के शेयर 0.97 प्रतिशत तक टूट गए। साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 849.74 अंक या 1.70 प्रतिशत टूटा है।

वहीं निफ्टी में साप्ताहिक आधार पर 236.70 अंक या 1.60 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, आर्थिक वृद्घि की राह में अड़चन की आशंका के बीच शेयर बाजारों में एकीकरण हो रहा है। अमेरिका के रोजगार बाजार के सकारात्मक आंकड़ों तथा चौथी तिमाही में अमेरिकी की सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 4.3 प्रतिशत पर पहुंचने से यह गिरावट कुछ कम हुई है।

नायर ने कहा, घरेलू मोर्चे पर आंकड़ों से पता चलता है कि चौथी तिमाही में आर्थिक गतिविधियां बेहतर रही हैं। कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर और ऊंचे मूल्यांकन की वजह से निकट भविष्य में बाजार में उतार-चढ़ाव रहेगा। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप में 1.66 प्रतिशत का लाभ रहा। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी उल्लेखनीय लाभ के साथ बंद हुए।

शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी बढ़त में थे। इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 2.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63.22 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 11 पैसे की बढ़त के साथ 72.51 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पिछले तीन कारोबारी सत्रों में रुपये में गिरावट आई थी।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...