back to top

टॉप 10 में चार कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बढ़ा, रिलायंस इंडस्ट्री को सबसे ज्यादा फायदा

नयी दिल्ली। देश की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से चार का सम्मिलित रूप से बाजार मूल्यांकन पिछले सप्ताह 65,671.35 करोड़ रुपये बढ़ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक लाभ में रही। बीएसई के मानक सूचकांक सेंसेक्स में पिछले सप्ताह 175.31 अंक यानी 0.26 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया। इस तेजी का लाभ रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल को मिला।

दूसरी तरफ शीर्ष 10 कंपनियों में शामिल टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस को अपने बाजार मूल्यांकन में गिरावट का सामना करना पड़ा। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बीते सप्ताह मूल्यांकन 26,014.36 करोड़ रुपये बढ़कर 16,19,907.39 करोड़ रुपये हो गया। इस तरह इसने मूल्यांकन में सर्वाधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई।

इस दौरान एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 20,490.9 करोड़ रुपये बढ़कर 11,62,706.71 करोड़ रुपये हो गया। भारती एयरटेल का पूंजीकरण 14,135.21 करोड़ रुपये बढ़कर 5,46,720.84 करोड़ रुपये हो गया। वहीं आईसीआईसीआई का पूंजीकरण 5,030.88 करोड़ रुपये बढ़कर 6,51,285.29 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

हालांकि, टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 16,484.03 करोड़ रुपये घटकर 12,65,153.60 करोड़ रुपये हो गया। बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 12,202.87 करोड़ रुपये गिरकर 4,33,966.53 करोड़ रुपये रहा। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 3,406.91 करोड़ रुपये गिरकर 5,90,910.45 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का 2,543.51 करोड़ रुपये गिरावट के साथ 5,00,046.01 करोड़ रुपये हो गया।

आईटीसी का बाजार मूल्यांकन।,808.36 करोड़ रुपये घटकर 5,46,000.07 करोड़ रुपये रह गया, जबकि इंफोसिस का बाजार मूल्यांकन 290.53 करोड़ रुपये घटकर 5,96,391.22 करोड़ रुपये रह गया।

इसके साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज ने देश की सबसे मूल्यवान कंपनी का तमगा बरकरार रखा है। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी....

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...