back to top

टॉप 8 कंपनियों के मार्केट कैप में दो लाख करोड़ रुपये की गिरावट, रिलायंस को सबसे ज्यादा नुकसान

नयी दिल्ली। घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट के साथ देश की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह संयुक्त रूप से 2,01,699.77 करोड़ रुपये की गिरावट आई। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स।,181.84 अंक यानी 1.43 प्रतिशत नुकसान में रहा।

बाजार पूंजीकरण से आशय कंपनी के शेयर के कुल मूल्य से है। इसे कुल जारी शेयर को मौजूदा बाजार भाव पर गुना कर प्राप्त किया जाता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 60,824.68 करोड़ रुपये घटकर 19,82,282.42 करोड़ रुपये पर आ गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मूल्यांकन 34,136.66 करोड़ रुपये घटकर 16,12,762.51 करोड़ रुपये रहा।

भारतीय स्टेट बैंक का एमकैप 29,495.84 करोड़ रुपये घटकर 6,98,440.13 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का 28,379.54 करोड़ रुपये घटकर 8,76,207.58 करोड़ रुपये रहा। इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 17,061.44 करोड़ रुपये घटकर 7,89,819.06 करोड़ रुपये और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 16,381.74 करोड़ रुपये घटकर 6,57,009.14 करोड़ रुपये पर रहा।

आईसीआईसीआई बैंक का एमकैप 15,169.76 करोड़ रुपये घटकर 8,51,204.65 करोड़ रुपये और आईटीसी का एमकैप 250.11 करोड़ रुपये घटकर 6,27,337.65 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 14,179.78 करोड़ रुपये बढ़कर 6,66,919.73 करोड़ रुपये हो गया।एचडीएफसी बैंक का एमकैप 3,735.35 करोड़ रुपये बढ़कर 12,47,941.78 करोड़ रुपये रहा।

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनी रही। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एलआईसी और आईटीसी का स्थान रहा।

RELATED ARTICLES

राम मंदिर चंदा मामले में गिरफ्तारी के बाद CM YOGI बोले-एसआईटी रिपोर्ट आते ही कार्वाई शुरू

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि राम मंदिर में प्राप्त दानराशि के कथित गबन के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी)...

केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को बर्बादी और भ्रष्टाचार केसिवाय कुछ नहीं दिया : सीएम योगी आदित्यनाथ

देवरिया । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते...

अयोध्या राम मंदिर FIR पर शंकराचार्य के गंभीर सवाल, भाजपा के हिंदुत्व को बताया नकली

संभल। ज्योतिर्मठ के प्रमुख स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने संभल में अपनी 'गौ धर्म यात्रा' के दौरान पत्रकारों से बातचीत में अयोध्या राम मंदिर दान...

पंकज चौधरी की अध्यक्षता में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की पहली बैठक शुरू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा की नई संगठन टीम के गठन के बाद आज प्रदेश मुख्यालय में पहली महत्वपूर्ण और औपचारिक बैठक आयोजित की जा...

राम मंदिर दान विवाद मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा

अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के...

मणिपुर में चार उग्रवादियों को तीन जिलों से गिरफ्तार किया

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने उगाही गतिविधियों तथा विभिन्न प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों के लिए भर्ती करने के आरोप में चार उग्रवादियों को तीन...