back to top

टॉप 10 कंपनियों में से 9 के मार्केट कैप बढ़ा, रिलायंस को सबसे ज्यादा लाभ

नयी दिल्ली। देश की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण संयुक्त रूप से बीते सप्ताह 95,522.81 करोड़ रुपये बढ़े। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और एचयूएल सबसे ज्यादा लाभ में रहीं।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुक्रवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में 33.02 अंक यानी 0.04 प्रतिशत बढ़कर 81,086.21 पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स में 649.37 अंक यानी 0.80 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 29,634.27 करोड़ रुपये बढ़कर 20,29,710.68 करोड़ रुपये रहा।

टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 17,167.83 करोड़ रुपये बढ़कर 16,15,114.27 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 15,225.36 करोड़ रुपये बढ़कर 6,61,151.49 करोड़ रुपये रहा। भारती एयरटेल का एमकैप 12,268.39 करोड़ रुपये बढ़कर 8,57,392.26 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का 11,524.92 करोड़ रुपये बढ़कर 8,47,640.11 करोड़ रुपये रहा।

आंकड़ों के अनुसार आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 3,965.14 करोड़ रुपये बढ़कर 6,32,364.24 करोड़ रुपये हो गया, जबकि भारतीय स्टेट बैंक का बाजार मूल्यांकन 2,498.89 करोड़ रुपये बढ़कर 7,27,578.99 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा, भारतीय जीवन बीमा निगम का मूल्यांकन।,992.37 करोड़ रुपये बढ़कर 6,71,050.63 करोड़ रुपये और इन्फोसिस का एमकैप।,245.64 करोड़ रुपये बढ़कर 7,73,269.13 करोड़ रुपये हो गया।

हालांकि, एचडीएफसी बैंक का एमकैप 4,835.34 करोड़ रुपये घटकर 12,38,606.19 करोड़ रुपये रहा। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, एलआईसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान है।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...