back to top

हिमाचल के बिलासपुर में बादल फटा, कई वाहन मलबे में दबे

शिमला। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में शनिवार तड़के बादल फटने से कई वाहन मलबे में दब गए और कृषि भूमि को भारी नुकसान पहुंचा। हालांकि, घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

अधिकारियों के अनुसार, बादल फटने की यह घटना नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के नम्होल स्थित गुतराहण गांव में हुई। गुतराहण निवासी कश्मीर सिंह ने बताया कि तेज बहाव के साथ आए मलबे ने खेतों को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया और कई वाहन दब गए।

इसी बीच, राज्य की राजधानी शिमला में शनिवार सुबह घना कोहरा छा गया, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई और स्कूल समय में लोगों को यातायात के दौरान खासी दिक्कतें पेश आईं। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) के अनुसार, फिलहाल हिमाचल प्रदेश में 503 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं, जिनमें अटारी-लेह मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग-3), औट-सैंज मार्ग (NH-305) और अमृतसर-भोता मार्ग (NH-503A) शामिल हैं। वहीं, 953 बिजली ट्रांसफार्मर और 336 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 20 जून से 12 सितंबर तक प्रदेश में बारिश और सड़क हादसों में कुल 386 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 218 लोग वर्षा जनित घटनाओं में और 168 लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए। अब तक राज्य को 4,465 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 1 जून से 12 सितंबर तक औसतन 967.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य 678.4 मिमी की तुलना में 43 प्रतिशत अधिक है।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...