back to top

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले हिंसा में कई लोगों की मौत

कोलकाता।पश्चिम बंगाल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को मतदान जारी है और राज्य में चुनाव संबंधी हिंसा में अब तक कई लोग मारे गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि राज्य के ग्रामीण इलाकों की 73,887 सीटों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और 5.67 करोड़ लोग लगभग 2.06 लाख उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

अधिकारियों के मुताबिक, कूचबिहार जिले के फलीमारी ग्राम पंचायत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मतदान एजेंट माधव बिस्वास की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। भाजपा ने आरोप लगाया कि जब बिस्वास ने मतदान केंद्र में प्रवेश करने की कोशिश की, तो तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के समर्थकों ने उन्हें रोका और विवाद बढ़ने पर उन्होंने बिस्वास की हत्या कर दी। तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों से इनकार किया है।

पुलिस के अनुसार, उत्तरी 24 परगना जिले के कदंबगाची इलाके में देर रात एक निर्दलीय उम्मीदवार के समर्थक को पीट-पीटकर मार डाला गया।मृतक की पहचान 41 वर्षीय अब्दुल्ला के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक भास्कर मुखर्जी ने कहा कि सुबह एक स्थानीय अस्पताल में इलाज के दौरान अब्दुल्ला की मौत हो गई।हत्या के विरोध में स्थानीय लोगों ने तड़के ताकी रोड को जाम कर दिया, लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया।

मुर्शिदाबाद जिले के कापासडांगा इलाके में देर रात चुनाव संबंधी हिंसा में एक टीएमसी कार्यकर्ता की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान बाबर अली के रूप में हुई है।सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि मुर्शिदाबाद जिले के रेजीनगर और खारग्राम में उसके दो कार्यकर्ता और कूचबिहार जिले के तूफानगंज में एक अन्य कार्यकर्ता मारा गया। तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने सवाल किया, मतदान शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ, लेकिन कांग्रेस, भाजपा और माकपा (मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी) कल रात से तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला कर रहे हैं।

रेजीनगर, तूफानगंज और खारग्राम में हमारे तीन कार्यकर्ताओं की मौत हो गई है और डोमकल में हमारे दो कार्यकर्ता घायल हुए हैं। कहां हैं केंद्रीय बल?पुलिस ने कहा कि मालदा जिले में कांग्रेस समर्थकों के साथ झड़प में एक टीएमसी नेता के भाई की मौत हो गई।एक अधिकारी के मुताबिक, यह घटना मानिकचक थाना क्षेत्र के जिशारतटोला में हुई। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान मालेक शेख के रूप में हुई है।

तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नादिया जिले के नारायणपुर इलाके में पार्टी के एक उम्मीदवार के पति को माकपा समर्थकों ने गोली मार दी। हालांकि, विपक्षी दल ने इस आरोप से इनकार किया है।मतपेटियां लूटने की कोशिश और मतदाताओं पर हमले के आरोप सभी पार्टियों की ओर से लगाए गए। राज्य के अन्य हिस्सों से भी झड़प की खबरें आई।

माकपा के प्रदेश सचिव मोहम्मद सलीम ने मैदान में रखी खुली मतपेटियों का एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, मतदान खत्म हो गया है। एक मतदान केंद्र में मतपत्रों, मतपेटियों की स्थिति। वैसे यह तस्वीर डायमंड हार्बर की है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि कूचबिहार जिले के एक बूथ पर मतपेटियों में आग लगा दी गई और चुनाव अधिकारी मौके से भाग गए।

RELATED ARTICLES

नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, सिंघवी सहित नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन व नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ राज्यसभा की...

ट्यूमर के ऑपरेशन की जगह काट दी जांघ, बीएचयू अस्पताल में सिस्टम की चूक ने ली बुजुर्ग की जान

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के ट्रामा सेंटर से लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ रीढ़ की हड्डी के ट्यूमर का...

लोकसभा ने तीन पूर्व सदस्यों और गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली। लोकसभा ने बृहस्पतिवार को तीन पूर्व सदस्यों और दिवंगत गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी।सदन की बैठक शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष...

डॉ. अंबेडकर जयंती पर बोले ASBSP अध्यक्ष- शिक्षा पर दें जोर, समता और समानता से ही समृद्ध होगा देश’

लखनऊ। लखनऊ के फैजुल्लागंज स्थित आर्थिक समृद्ध भारत समाज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ...

नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, सिंघवी सहित नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन व नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ राज्यसभा की...

ट्यूमर के ऑपरेशन की जगह काट दी जांघ, बीएचयू अस्पताल में सिस्टम की चूक ने ली बुजुर्ग की जान

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के ट्रामा सेंटर से लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ रीढ़ की हड्डी के ट्यूमर का...

लोकसभा ने तीन पूर्व सदस्यों और गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली। लोकसभा ने बृहस्पतिवार को तीन पूर्व सदस्यों और दिवंगत गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी।सदन की बैठक शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष...

एसआर ग्लोबल स्कूल के मेधावी छात्रों ने रचा इतिहास, हार्दिक गुप्ता ने 98% अंकों के साथ किया टॉप

लखनऊ। एसआर ग्लोबल स्कूल लखनऊ ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में ऐतिहासिक सफलता दर्ज करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...