back to top

विधायक सिरोही के निधन पर सीएम समेत कई अन्य नेताओं ने व्यक्त किया शोक

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई अन्य नेताओं ने विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरेंद्र सिंह सिरोही एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे। वे सदैव अपने क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहते थे। समाज के गरीब और कमजोर व्यक्तियों के उत्थान के लिए वे हमेशा प्रयत्नशील रहते थे।

सिरोही के निधन से जनता ने अपना एक सच्चा हितैषी और पार्टी ने एक समर्पित नेता खो दिया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए स्व. सिरोही के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

स्व. सिरोही से आत्मीयता के संबंध : हृदय नारायण दीक्षित

विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने वीरेन्द्र सिंह सिरोही, वरिष्ठ सदस्य विधान सभा के असामयिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया। दीक्षित ने कहा कि सिरोही हमारे आत्मीय मित्रों में से थे। विधान मण्डल, भाजपा में मुख्य सचेतक के साथ-साथ अधिष्ठाता मण्डल के भी सदस्य रहे। अधिष्ठाता मण्डल सदस्य के रूप में पीठ पर उनका निरंतर सहयोग प्राप्त होता रहा।

विगत दिनों 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी के 150वीं वर्षगांठ पर सतत विकास के कार्यक्रमों की 36 घण्टे की चर्चा में पूरी रात्रि जगकर विधान सभा की कार्यवाही के संचालन के साथ-साथ अधिष्ठाता मण्डल के रूप में अध्यक्षीय पीठ पर बैठकर निरंतर सहयोग किया। उनके निधन से सार्वजनिक जीवन में बहुत भारी क्षति हुई है जिसकी पूर्ति करना संभव नहीं है। वह पश्चिमी यूपी व अपने जिले एवं विधान सभा क्षेत्र में बहुत ही लोकप्रिय थे।

वह तीसरी बार 17वीं विधान सभा में निर्वाचित होकर आए। राज्य के राजस्व मंत्री के रूप में भी उनकी सेवायें सदैव सराही गयी। विधान सभा अध्यक्ष ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को चिर शांति व शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

सिरोही के निधन से सदन ने अपना एक श्रेष्ठ सदस्य खो दिया : यशवंत सिंह

विधानपरिषद सदस्य यशवंत सिंह ने भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मन्त्री विधायक विरेन्द्र सिंह सिरोही के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह उनके परिजनों और समर्थकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

चन्द्रशेखर चबूतरा बी ब्लाक दारुलशफा पर लोकतन्त्र सेनानी कल्याण समिति के तत्वाधान में हुई एक शोक सभा में विधानपरिषद सदस्य यशवंत सिंह ने कहा है स्वर्गीय विरेन्द्र सिंह सिरोही की पहचान वर्तमान सदन में एक मिलनसार और संसदीय परम्परा के विशेषज्ञ विधायक के रूप में थी। उनके निधन से सदन ने अपने एक श्रेष्ठ सदस्य को खो दिया।

समाजिक और राजनीतिक जीवन में उनकी कमी सदैव खलेगी। शोकसभा की अध्यक्षता लोकतन्त्र सेनानी समिति के संयोजक धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ने की। शोकसभा में सर्वश्री यशपाल सिंह (पूर्व विधायक) उदय शंकर चौरसिया, पप्पू पाल, संजय गुप्ता, अतुल चौबे, चंचल चौबे, हरिकेश कनोजिया और अमित प्रजापति आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।..

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...