back to top

कई फिल्में रिलीज होने के इंतजार में हैं, हमारी बारी भी आएगी : शाहरुख खान

मुंबई। शाहरुख खान ने बुधवार को अपने प्रशंसकों से आग्रह किया कि वे उनकी आगामी परियोजना के लिए धैर्य रखें। खान ने कहा कि पहले से लंबित फिल्में जब सिनेमाघरों में रिलीज होगी तब उनकी फिल्में प्रदर्शित होंगी। शाहरुख खान, आनंद एल. राय की 2018 में आई फिल्म जीरो के बाद से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई थी।

उन्होंने पिछले साल पठान की शूटिंग शुरू की थी और माना जा रहा है कि इससे वह पर्दे पर वापसी करेंगे। अभिनेता ने ट्विटर पर अपनी आगामी फिल्मों और जन्मदिन के कार्यक्रम को लेकर प्रशंसकों के सवालों का जवाब दिया। एक यूजर ने खान से उनकी अगली फिल्म के बारे में पूछा जिसके जवाब में उन्होंने कहा, बहुत सी फिल्में रिलीज होने के इंतजार में हैं। उनके बाद हमारी बारी आएगी, चिंता न करें।

यह पूछे जाने पर कि फिल्म की औपचारिक घोषणा कब होगी, शाहरुख खान ने जवाब दिया, घोषणा तो हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन पर होती है दोस्त। फिल्मों की हवा तो खुद बन जाती है। पठान में शाहरुख, सुपरस्टार सलमान खान के साथ नजर आएंगे जिन्होंने फिल्म में छोटा सा किरदार निभाया है और इसके लिए उन्होंने इस साल फरवरी में शूटिंग की थी। सलमान के साथ काम करने के अनुभव के बारे में एक प्रशंसक द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में शाहरुख ने कहा, हमेशा की तरह भाई तो भाई ही है।

RELATED ARTICLES

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...