back to top

जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं : जया बच्चन

नई दिल्ली। वरिष्ठ अभिनेत्री और सपा की राज्यसभा सदस्य जया बच्चन ने मंगलवार को आरोप लगाया कि फिल्म उद्योग को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी फिल्म उद्योग से अपनी पहचान बनाने वाले कुछ लोग इसे गटर कह रहे हैं। ऐसे लोगों ने जिस थाली में खाया, उसी थाली में छेद किया।

जया बच्चन ने हालांकि किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उन्होंने कहा कि कल लोकसभा में एक सांसद ने बॉलीवुड को गटर कहा था। उन्होंने कहा कि यह गलत है। उल्लेखनीय है कि भाजपा सांसद तथा भोजपुरी अभिनेता रविकिशन ने कल लोकसभा में कहा था कि फिल्म उद्योग में मादक द्रव्य की समस्या है।

जया बच्चन ने उच्च सदन में शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर मनोरंजन उद्योग की आलोचना की जा रही है। किसी का नाम लिए बिना जया ने कहा कि वह उन लोगों से बिल्कुल भी सहमत नहीं हैं जो लोग बॉलीवुड को गटर कहते हैं। उन्होंने कहा जिन लोगों ने इस उद्योग में नाम कमाया वही लोग इसे गटर कह रहे हैं। मैं इससे बिल्कुल भी सहमत नहीं हूं । उन्होंने कहा कि वह इसे लेकर खुद को शर्मिंदा महसूस करती हैं।

जया ने कहा जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। यह गलत बात है। उन्होंने कहा मुझे बहुत शर्मिंदगी महसूस हुई कल जब लोकसभा के एक सदस्य ने कहा जो फिल्म उद्योग से ही हैं। मैं नाम नहीं ले रही हूं। यह शर्मनाक है। जया ने कहा कि देश में किसी भी संकट के दौरान सहायता में कभी पीछे नहीं रहने वाला यह उद्योग सराहना का हकदार है।

जया ने कहा कि केवल कुछ लोगों की वजह से आज मनोरंजन उद्योग आलोचना का शिकार हो रहा है जो हर दिन करीब पांच लाख लोगों को प्रत्यक्ष और करीब 50 लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार देता है। जया ने कहा कि मनोरंजन उद्योग को गटर कहना सही नहीं है और ऐसी भाषा पर रोक लगाई जानी चाहिए।

उन्होंने कहा, देश पर आने वाले किसी भी संकट के दौरान उसकी सहायता करने में यह उद्योग कभी पीछे नहीं रहा। राष्ट्रीय आपदा के दौरान इस उद्योग ने हरसंभव मदद की है। यहां अत्यधिक कर देने वाले लोग रहते हैं। इस उद्योग ने अपना एक नाम और पहचान अपने बूते हासिल किया है।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

मुजफ्फरनगर में मामा के घर किशोरी फंदे पर लटकी मिली

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर की छत से फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने...

पंत और जुरेल के अर्धशतक की मदद से भारत के लंच तक छह विकेट पर 419 रन

कोलंबो। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के...

अच्छे दिनों का दावा करने वाली मोदी सरकार बताए कि गरीब और मध्यम वर्ग आखिर कैसे गुज़ारा करे? : कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्याज की कीमतों में उछाल को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि महंगाई और...