back to top

महाराष्ट्र बारिश : बाढ़ प्रभावित यवतमाल जिले में 100 से अधिक लोगों को बचाया गया

महाराष्ट्र में यवतमाल जिले के महागांव तहसील में बाढ़ के कारण फंसे लगभग 110 लोगों को शनिवार को बचा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिलाधिकारी अमोल येडगे ने पीटीआई-भाषा को बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के अलावा, भारतीय वायु सेना के एक एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर को भी आनंदनगर टांडा गांव में बचाव अभियान के लिए तैनात किया गया था। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ ने फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और बचाव अभियान समाप्त हो गया। नागपुर से लगभग 150 किलोमीटर दूर इस जिले में शुक्रवार से भारी बारिश हो रही है।

इससे पहले, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया था कि वायु सेना के दो हेलीकॉप्टर बचाव कार्यों के लिए नागपुर से रवाना हुए हैं, लेकिन एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि केवल एक हेलीकॉप्टर को सेवा में लगाया गया है।
येडगे ने बताया कि महागांव तहसील में आधी रात से शनिवार सुबह तक 231 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि जिले में 117.5 मिमी बारिश हुई। उन्होंने कहा कि यवतमाल शहर की कुछ सड़कों पर भी पानी भर गया है और प्रभावित इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।

पूर्वी महाराष्ट्र के एक अन्य जिले बुलढाणा की संग्रामपुर तहसील के कसेरगांव गांव में लगभग 140 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, नागपुर ने शनिवार को विदर्भ के यवतमाल, गढ़चिरौली, अमरावती और वाशिम जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार दूसरे दिन भी बंद रहा

जम्मू। जम्मू क्षेत्र में कई स्थानों पर लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन और पहाड़ियों से पत्थर गिरने की घटनाओं के चलते जम्मू-श्रीनगर...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...