back to top

महाराष्ट्र : रायगढ़ जिले में भूस्खलन के कारण 36 लोगों की मौत

मुंबई।  महाराष्ट्र के तटीय रायगढ़ जिले में एक गांव के नजदीक भूस्खलन होने के कारण 36 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह हादसा महाड तहसील के तलाई गांव में बृहस्पतिवार शाम को हुआ। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, भूस्खलन वाली जगह से अब तक 36 शव बरामद किए गए हैं।

 

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), स्थानीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हुई हैं। रायगढ़ की जिलाधिकारी निधि चौधरी ने कहा कि बृहस्पतिवार देर शाम भूस्खलन की घटना की सूचना मिली थी जिलाधिकारी ने कहा, बाढ़ और कीचड़ के कारण घटनास्थल की ओर जाने वाले रास्ते अवरुद्ध हो गए थे, इसलिए राहत एवं बचाव दल को घटनास्थल तक पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। आज सुबह राहत एवं बचाव अभियान दोबारा शुरू किया और अपराह्न तक शव बरामद किए गए। अधिकारियों के मुताबिक गांव में करीब 30 घर इस हादसे के कारण वे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...