back to top

महाकुंभ 2025 : यूपी के हर जिले से प्रयागराज के लिए बस चलाएं, सीएम योगी का अफसरों को निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को राज्य के सभी जिलों से प्रयागराज के लिए बसें चलाने का निर्देश दिया है, ताकि महाकुंभ के दौरान श्रद्धालु संगम में स्नान कर सकें। प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ बैठक में योगी ने महाकुंभ के लिए रोडवेज की ओर से की गई तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिर्फ प्रमुख स्नान पर्वों पर ही नहीं, बल्कि पूरे महाकुंभ के दौरान सभी जिलों से प्रयागराज के लिए बसें संचालित की जाएं।योगी ने इस बात पर जोर दिया कि बसों की समय सारिणी का व्यापक रूप से प्रचार किया जाना चाहिए और यह भी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाना चाहिए कि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान कोई कठिनाई न हो।

मुख्यमंत्री ने यह सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए कि बस चालक और परिचालक किसी भी तरह के नशीले पदार्थ का सेवन न करें। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि निजी बस संचालक श्रद्धालुओं से निर्धारित किराये से अधिक राशि न लें और क्षमता से अधिक सवारी लेकर न चलें। सरकार की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं के लिए संगम स्नान को सुगम और आसान बनाने के लिए उत्तर प्रदेश रोडवेज 7,000 बसें चलाने की तैयारी कर रहा है, जबकि मेला क्षेत्र के लिए 550 शटल बसें संचालित की जाएंगी।

RELATED ARTICLES

लगातार आग की घटनाओं से शहर में दहशत, लोकबंधु अस्पताल के वन स्टॉप सेंटर में लगी आग

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में लगातार आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। हाल ही में अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15...

शामली में 50 हजार का इनामी कुख्यात बदमाश मुठभेड़ में मारा गया

मुजफ्फरनगर । यूपी के शामली जिले में पुलिस से हुई एक मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश मारा गया। पुलिस ने शुक्रवार...

टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में भीषण आग लगने से सात लोग झुलसे

कौशांबी। कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में एक टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह एक एलपीजी टैंकर बेकाबू होकर डिवाइडर और फिर टोल बूथ...

PM मोदी ने मुहर्रम पर हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को मुहर्रम के अवसर पर हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद किया और कहा कि...

डगर चलत देखो श्याम… पर दिखा कथक का मनमोहक रूप

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला के समापन दिवस पर बच्चों की सशक्त एवं भावनात्मक प्रस्तुतियों ने मोहा मनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में संचालित ग्रीष्मकालीन मासिक कार्यशाला...

महिला उद्यमियों की अगली पीढ़ी तैयार करने के लिए फिक्की फ्लो ने लॉन्च किया फ्लो शी राइज

100 से अधिक आवेदनों में से 33 महिला उद्यमियों का हुआ चयन, तीन दिवसीय बूट कैंप में मिलेगा विशेषज्ञों का मार्गदर्शन लखनऊ। महिला उद्यमिता को...