back to top

महाकुंभ 2025 : मेले में अखाड़ों के लिए भूमि आवंटन प्रक्रिया शुरू, अपर मेलाधिकारी ने दी जानकारी

प्रयागराज। संगम की रेती पर बसने जा रही कुंभ नगरी में सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक साधु-संन्यासियों के अखाड़ों के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके बाद अन्य संस्थाओं को भूमि आवंटित की जाएगी। अपर मेलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि प्रयागराज मेला प्राधिकरण, अखाड़ा परिषद और सभी अखाड़ों के प्रतिनिधियों से मिलकर परंपरा के अनुसार भूमि आवंटन का कार्य किया जा रहा है। प्राधिकरण ने कहा है कि किसी भी सूरत में अखाड़ों को पिछले कुंभ से कम भूमि नहीं दी जाएगी।

चतुर्वेदी ने बताया कि भूमि आवंटन का कार्य सभी अखाड़ों की सहमति से 18 और 19 नवंबर को पूरा कर लिया जाएगा तथा प्राधिकरण के अधिकारी अखाड़ा परिषद और अन्य सभी अखाड़ों के प्रतिनिधियों से अलग-अलग वार्ता कर इस प्रक्रिया को अंतिम रूप दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि परंपरा के अनुसार अखाड़ों को भूमि आवंटन के बाद ही अन्य संस्थाओं को भूमि देने की प्रक्रिया शुरू होगी। चतुर्वेदी ने कहा कि चारों पीठों के शंकराचार्यों और दंडी स्वामियों को भी परंपरा के अनुसार ही शिविर लगाने के लिए भूमि प्रदान की जाएगी।

अपर मेलाधिकारी ने कहा कि महाकुंभ के दौरान मेला प्राधिकरण समय-समय पर साधु-संतों की आवश्यकता के मुताबिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। प्रयागराज में महाकुंभ मेला 14 जनवरी, 2025 को मकर संक्रांति के साथ शुरू होगा और 26 फरवरी, 2025 को महाशिवरात्रि तक जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...