back to top

महाकुम्भ : आकाश में दिखेगा विहंगम दृश्य, पर्यटन विभाग करेगा भव्य ड्रोन शो

ड्रोन शो की थीम तैयार की गयी है-जयवीर सिंह

लखनऊ। पर्यटन विभाग द्वारा विश्व के सबसे बड़े आस्था के समागम प्रयागराज में व विशेष महाड्रोन शो का आयोजन किया जायेगा। त्रिवेणी संगम के आकाश में मेक-इन-इंडिया ड्रोन पेश करेंगे परम्परा और तकनीकी का अनूठा संगम। ड्रोन शो के माध्यम से महाकुम्भ की अध्यात्मिक कथा को एक नूतन और अनोखे रूप में प्रस्तुत किया जायेगा। यह ड्रोन शो 24, 25 व 26 जनवरी को आयोजित होगा, इसके लिए अलग-अलग थीम का चयन किया गया है।

यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि महाड्रोन शो के अंतर्गत 24 जनवरी को उप्र दिवस, 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस तथा 26 जनवरी को गणतन्त्र दिवस के अवसर पर शो आयोजित किये जायेगे। इसके अलावा ड्रोन शो के अंतर्गत समुद्र मंथन की भव्य कथा, जिसमें 14 रत्न उत्पन्न हुए थे के प्रसंग को भी दिखाया जायेगा। इसके अलावा भगवान शिव का शौर्य, जिन्होंने संसार को बचाने के लिए विष पी लिया था। अन्य प्रसंग में कुम्भ कलश जिसकी दिव्य बूंदे गिरने से महाकुम्भ की शुरूआत हुई थी। इसके साथ ही ऊँ का पवित्र जाप, जो वातावरण में दिव्य शक्ति का संचार करेगा।

जयवीर सिंह ने बताया कि ड्रोन शो की तीन दिन की अवधि के दौरान 2500 ड्रोन विभिन्न धार्मिक एवं प्रासंगिक चित्र प्रस्तुत करेगे। उप्र दिवस के अवसर पर शाम को ड्रोन शो निःशुल्क रहेगा। उन्होंने बताया कि 4000 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले मेला क्षेत्र के 2000 हेक्टेयर की परिधि में आने वाले श्रद्धालुओं को दिखाई देगा। इस ड्रोन शो के माध्यम से महाकुम्भ के आकाश में विहंगम दृश्य देखने को मिलेेगे। पर्यटन विभाग ने ड्रोन शो के लिए लगभग पूरी तैयारियां कर ली। ड्रोन शो के माध्यम से महाकुम्भ को दिव्य एवं भव्य बनाने की तैयारी है। श्रद्धालु महाकुम्भ की शुरूआत से लेकर नये भारत के मेक-इन-इंडिया ड्रोन्स का आनंद उठा सकेंगे।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...