back to top

महाकुंभ 2025 : श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए 10 डिजिटल खोया-पाया केंद्र, मिलेगी सारी जानकारी

महाकुम्भ नगर .उत्तर प्रदेश पुलिस ने लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए महाकुंभ मेला क्षेत्र में 10 अत्याधुनिक डिजिटल खोया-पाया केंद्र स्थापित किए हैं। अधिकारियों ने यहां बताया कि इन केंद्रों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, जिसमें श्रद्धालुओं को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए प्रतीक्षा कक्ष और चिकित्सा कक्ष शामिल हैं। परिवारों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए महिलाओं और बच्चों के लिए अलग से जलपान क्षेत्र की व्यवस्था की गई है।

55 इंच की लगाई गई स्क्रीन

इसके अलावा सभी केंद्रों में 55 इंच का एलईडी स्क्रीन लगाया गया है। इसे लाउडस्पीकर से जोड़ा गया है। इससे खोया-पाया सामान और व्यक्तियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इतना ही नहीं इन केंद्रों पर महाकुम्भ से संबंधित घाटों और मार्गों के बारे में सारी व्यवस्थाओं की भी सूचना श्रद्धालुओं के साथ साझा की जाएगी। अपर महानिदेशक (एडीजी) जोन भानु भास्कर ने बताया कि महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन और स्नान आदि की सुरक्षित व्यवस्था की जा रही है। श्रद्धालुओं की सहायता, सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 10 कंप्यूटराइज्ड खोया-पाया केंद्र स्थापित किए गए हैं। संगम वापसी मार्ग के पश्चिमी छोर पर स्थित मुख्य मॉडल केंद्र में सामान्य दिनों में पांच कर्मचारी और स्नान पर्व के दौरान नौ कर्मचारी तैनात रहेंगे।

खोया पाया केंद्र से मिलेगी ये अहम जानकारी

उन्होंने बताया कि खोए- पाए व्यक्तियों की जानकारी डिजिटल रूप से दर्ज की जाएगी और सूचना देने वालों को संदर्भ के लिए कम्प्यूटरीकृत रसीद मिलेगी।उन्होंने कहा कि लापता व्यक्तियों की आसान पहचान के लिए उनकी तस्वीरें और विवरण 55 इंच की एलईडी स्क्रीन पर प्रसारित किए जाएंगे और सभी केंद्र आधुनिक संचार नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। इसके लिए फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सएप पर भी जानकारी साझा की जाएगी। डिजिटल केंद्र लापता बच्चों, मोबाइल फोन, पर्स और अन्य सामानों को खोजने में सहायता करेंगे। अधिकारी ने बताया कि तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए पूरे मेला परिसर में पूछताछ केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर महाकुंभ, प्रयागराज शहर और मेला क्षेत्र से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...