back to top

मैक्रों ने ट्रंप से मुलाकात को अहम बताया, अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूक्रेन को लेकर नहीं किया कोई वादा

वाशिंगटन। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए रूस के साथ वार्ता में यूरोप का साथ देने के लिए मनाने के मकसद से वाशिंगटन पहुंचे। मैक्रों के साथ बैठक में ट्रंप ने कोई वादा नहीं किया लेकिन फ्रांस के राष्ट्रपति ने अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय व्हाइट हाउस से विदा लेते समय इस बैठक को एक अहम मोड़ बताया।

मैक्रों, ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने के बाद उनसे मिलने आने वाले पहले यूरोपीय नेता है और उनका उद्देश्य अपनी दोस्ती का लाभ उठाकर ट्रंप से यह आग्रह करना था कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत में कमजोर न पड़ें। ट्रंप ने अपने हालिया बयानों में पुतिन की बात दोहराई हैं तथा उनकी मॉस्को के साथ सीधी बातचीत की योजना है। इस बातों ने यूरोपीय सहयोगियों और यूक्रेनी अधिकारियों को चिंतित कर दिया है।

फॉक्स न्यूज पर दिए गए एक साक्षात्कार में मैक्रों ने सोमवार की बैठक के बाद पुतिन के संबंध में ट्रंप के कदम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे आने वाले सप्ताहों में रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध विराम हो सकता है। मैक्रों ने कहा, लेकिन मेरा संदेश यह था कि सावधान रहें, क्योंकि हमें यूक्रेन के लिए कुछ ठोस चाहिए। इससे पहले, ट्रंप के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में मैक्रों ने कहा, हम शीघ्र शांति चाहते हैं लेकिन हम ऐसा समझौता नहीं चाहते जो कमजोर हो। उन्होंने कहा कि रूस के साथ हर समझौते का आकलन, जांच और सत्यापन किया जाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

केंद्र ने लॉरेंस ऑफ पंजाब सीरीज पर रोक लगाने का किया अनुरोध

नयी दिल्ली। जी5 ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि केंद्र सरकार ने उससे अनुरोध किया है कि वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई...

श्री शांति निकेतन इंटर कॉलेज में मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान, सतीश ने बढ़ाया जिले का मान

ललितपुर, जिला संवाददाता। श्री शांति निकेतन इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों के लिए एक...

ऊर्जा मंत्री का बड़ा फैसला,एक किलोवाट तक के उपभोक्ताओं का 30 दिन तक नहीं कटेगा कनेक्शन, चाहे बैलेंस कितना भी नेगेटिव हो

2 किलोवाट उपभोक्ताओं को भी राहत ₹200 तक माइनस बिल पर नहीं होगी कटौती कनेक्शन काटने से पहले 5 अनिवार्य SMS उपभोक्ता हित सर्वोपरि भीषण गर्मी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं 16 मई को रखेंगी वट सावित्री व्रत

इस दिन वट वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व होता हैलखनऊ। वट सावित्री व्रत हिंदू धर्म के सबसे पवित्र और श्रद्धा से भरे व्रतों...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

462वां युगऋषि वाङ्मय की स्थापना लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत सीबी गुप्ता बीएसएस महाविद्यालय, चन्द्रावल,...

प्राकृतिक तत्वों का समावेश अत्यंत सराहनीय है : राजीव रावत

बुलबुल के सुरों में रंगों की उड़ान टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक समापन, प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण पत्र दिया गया।लखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज, सहारा स्टेट शाखा...

एप्रोच एंटरटेनमेंट ने शुरू किया सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कोर्स

इंटेंसिव और जॉब-ओरिएंटेड कोर्स आॅनलाइन और आॅफलाइन दोनों माध्यमों में उपलब्ध होगालखनऊ। एप्रोच एंटरटेनमेंट एंड कम्युनिकेशंस अकादमी ने सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कोर्स की शुरूआत की...

विराट ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन

सम्मेलन का उद्देश्य समाज में ब्राह्मण गौरव को स्थापित करनालखनऊ। विराट ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन बोध संस्थान गोमती नगर में किया गया। जिसमें प्रमुख...

महिलाएं अपने रिश्तों व अधिकारों को पाने के लिए जासूसी एजेंसियों का सहारा लें : तान्या पुरी

डिटेक्टिव डायरीज जासूसी के पीछे का कानून का आयोजन आज होटल क्लार्क अवध में लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ ने एक दिलचस्प सेशन, डिटेक्टिव डायरीज जासूसी...