back to top

Lucknow : कुछ लोग अपने ही गठबंधन में न्याय नहीं कर पा रहे…अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना

लखनऊ। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर तंज कसते हुए शनिवार को कहा कि कुछ लोग अपने ही गठबंधन में न्याय नहीं कर पा रहे हैं। लखनऊ में 19वें एशियाई एवं चौथे पैरा तथा राष्ट्रीय खेलों के पुरस्कार वितरण समारोह में भाग लेने आए अनुराग ठाकुर ने संवाददाताओं से कहा, कुछ लोग अपने गठबंधन में भी न्याय नहीं कर पाये और इसके कारण एक के बाद एक राज्यों में क्या हो रहा है, आप देख सकते हैं।

ठाकुर की यह टिप्पणी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं द्वारा आपस में और सहयोगियों के साथ विचार-विमर्श करने के एक दिन बाद आई है, जिसमें संकेत मिले हैं कि पार्टी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ एक बार फिर हाथ मिलाने को तैयार है, क्योंकि इंडिया गठबंधन के साझेदारों के साथ उनके संबंध कमजोर हो रहे हैं। युवा मामले और खेल विभाग भी संभाल रहे ठाकुर ने यह भी कहा, 500 वर्षों का इंतजार खत्म हुआ। भव्य राम मंदिर का निर्माण पूरा हो गया है और प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जिस तरह पूरे देश में मौहाल रहा उससे तो ये (भक्तों की) लंबी कतारें लगी ही थीं, क्योंकि इंतजार 500 साल का था।

श्रद्धालुओं के उत्साह को देखते हुए ठाकुर ने अपील की, देशवासियों से मेरा अनुरोध है कि वे अपना कार्यक्रम उप्र सरकार और राम मंदिर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बनाएं। भाजपा ने शुक्रवार को भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दावा किया था कि ममता बनर्जी सरकार ने सबसे पुरानी पार्टी को अपमानित करने के लिए पश्चिम बंगाल में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को अनुमति देने से इनकार करने का फैसला किया है।

यह भी बताया गया कि कांग्रेस को यात्रा के तहत राज्य में कुछ जनसभा की अनुमति लेने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के सह-प्रभारी और आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, राहुल गांधी की यात्रा को अनुमति नहीं देने का ममता बनर्जी का फैसला इंडिया गठबंधन के ताबूत में आखिरी कील की तरह है।

RELATED ARTICLES

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

बरेली में खुद को आईएएस बताकर महिला ने व्यक्ति से शादी की, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

बरेली। बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...