back to top

लखनऊ मेट्रो : गो स्मार्ट कार्ड एवं टोकन की यात्रा वैधता अब डेढ़ से बढ़कर दो घंटे हुई

लखनऊ। अब लखनऊ मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए टोकन या गो स्मार्ट कार्ड के जरिए स्टेशन परिसर के भीतर प्रवेश और निकास की वैधता डेढ़ घंटे से बढ़ाकर दो घंटे कर दी गई है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पाेरेशन (यूपीएमआरसी) ने शुक्रवार को यात्रियों की सहूलियत के लिए अहम फैसला किया है।

गो स्मार्ट कार्ड तथा मेट्रो टोकनों के जरिए स्टेशन परिसर में यात्रा वैधता को 90 मिनट से बढ़ाकर 120 मिनट करने के पीछे मकसद यात्रियों को सहज, सुरक्षित और सुखद यात्रा कराना है। कॉर्पाेरेशन के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने शुक्रवार को बताया कि कोविड-19 के दौरान मेट्रो परिचालन में पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

इसके साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइज़ेशन या सुरक्षा जांच में समय लगने की वजह से यात्रियों को ये अतिरिक्त सुविधा देने का फैसला किया गया है। अगर निर्धारित समय सीमा के बाद भी कोई यात्री स्टेशन परिसर के पेड एरिया यानी मेट्रो सिस्टम के भीतर रहता है तो उसके लिए पहले की तरह ही 10 रुपए प्रतिघंटे का जुर्माना जारी है।

केशव ने कहा कि लखनऊ मेट्रो ने हमेशा परिचलान में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। मेट्रो टोकन और गो स्मार्ट कार्ड के जरिए यात्रा करने वाले लोग पहले की तुलना में अब 30 मिनट ज्यादा समय का उपयोग मेट्रो यात्रा में कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

जापान में 7.4 तीव्रता का जोरदार आया भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

तोक्यो । जापान में सोमवार को एक शक्तिशाली भूकंप ने लोगों में दहशत फैला दी। टोक्यो से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरी जापान के...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...