back to top

सावन के आखिरी बुधवार पर शिव भक्ति में डूबा लखनऊ

बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा
लखनऊ। सावन मास के आखिरी बुधवार को लखनऊ का पारा इलाका शिवभक्ति में सराबोर नजर आया। भोर होते ही ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर के कपाट खुलने से पहले ही शिवभक्तों की लंबी कतारें लग चुकी थीं। पूरे मंदिर परिसर में ‘हर-हर शंभू’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष गूंजते रहे। भोलेनाथ का श्रृंगार फल-फूल, बेलपत्र, धतूरा और विविध पुष्पों से किया गया। श्रद्धालुओं ने दूध, जल, गंगाजल और फूल अर्पित कर बाबा से मनोकामनाएं पूरी होने का आशीर्वाद मांगा।
मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार को भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। देर रात से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। मंदिर परिसर ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। महंत रामूपूरी के अनुसार, अधिक भीड़ को देखते हुए मंदिर के कपाट रात में ही खोल दिए गए। भोर चार बजे महाआरती की गई। आरती के दौरान दर्शन रोक दिए गए थे। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, भांग, धतूरा, कमल पुष्प, दूध, दही, शहद और गंगाजल से जलाभिषेक किया।
स्थानीय मान्यता है कि बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार को किया गया जलाभिषेक सभी मनोकामनाएं पूरी करता है। मंदिर परिसर में विशाल मेला लगा। मेले में महिलाओं और बच्चों ने घरेलू सामान खरीदा। ग्रामीण क्षेत्र से आए विक्रेताओं ने चकला, बेलन, कढ़ाई, डलिया जैसे सामान बेचे। सावन विशेष हरी चूड़ियों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। हालांकि कुछ व्यवस्थागत समस्याएं भी देखी गईं। परिसर में कीचड़ होने से श्रद्धालुओं को परेशानी हुई। शौचालयों की साफ-सफाई की कमी से महिलाओं को असुविधा का सामना करना पड़ा। फ्लाईओवर के नीचे और सड़क पर स्टॉल की अनियंत्रित स्थापना से भी यातायात प्रभावित रहा।

RELATED ARTICLES

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

आखिरी सोमवार पर कुछ राशियों के सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि

लखनऊ। सावन का आखिरी सोमवार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से बहुत खास रहने वाला है। इस बार सावन का आखिरी सोमवार 24 अगस्त...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

‘आरक्षण का विरोध करने वालों पर दर्ज हो देशद्रोह का मुकदमा’: रामदास आठवले

मुंबई। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मांग की है कि जो लोग आरक्षण का विरोध कर रहे हैं या इसे खत्म करने की मांग...

अमरावती के जिला अस्पताल में दर्दनाक हादसा: वेंटिलेटर फटा, 3 मासूमों की जान गई

अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष (NICU) में...

चंदा चोरी की खबर देने वाले पत्रकार के खिलाफ रोडरेज का मामला, उच्चतम न्यायालय का रुख किया

नयी दिल्ली।अयोध्या के राम मंदिर में चंदे के प्रबंधन में अनियमितताओं को उजागर करने वाले एक पत्रकार ने गाजियाबाद पुलिस द्वारा उनके खिलाफ कथित...

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस यात्रा योजना के विस्तार, तीन मुफ्त सिलेंडर की घोषणा की

चेन्नई । तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस यात्रा योजना के विस्तार की घोषणा की जिसके...

सकारात्मक वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स 77744 पर खुला, रुपये में भी 7 पैसे की तेजी

मुंबई । सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच एचडीएफसी बैंक तथा इन्फोसिस जैसी कंपनियों के शेयर में लिवाली से सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...