back to top

लखनऊ: 15 साल से अवैद रूप से रह रही पाकिस्तानी महिला पर केस दर्ज

लखनऊ। नागरिकता संशोधन बिल के पास होने पर जहां देश के कई हिस्सों में विरोध और प्रदर्शन जारी है। वहीं उसी बीच लखनऊ का एक मामला सामने आया है जहां एक पकिस्तानी महिला अपनी दो बेटियों के साथ 15 साल से लखनऊ में चिनहट के जुग्गौर में अवैध रूप से रहती पाई गई हैं। एलआईयू का पत्र मिलने के बाद चिनहट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार चिनहट निवासी नासिर का निकाह 1996 में पाकिस्तान की उजमा से हुआ था। इसके बाद दो बेटियां हुईं। उजमा 2004 में 65 दिन के वीजे पर भारत आईं और चिनहट में पति के साथ रहने लगीं।

वहीं, चिनहट कोतवाली में तैनात दरोगा संजय कुमार यादव के अनुसार एलआईयू से नासिर की पत्नी और बच्चों के अवैध प्रवास के संबंध में जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू की गई। पता चला कि जुग्गौर के सलाल अब्दुल नासिर की पत्नी उजमा पाकिस्तान की नागरिक हैं। मौसी की बेटी उजमा से नासिर का निकाह वर्ष 1996 में हुआ था। इसके बाद दो बेटियां महक और मनाहिल का जन्म हुआ।

बता दें, महिला की बड़ी बेटी का जन्म वर्ष 1998 में हुआ था। महिला अपनी दोनों बेटियों के साथ 17 अगस्त वर्ष 2004 में वीजा पर भारत आई थीं। वीजा 31 दिसंबर वर्ष 2004 तक वैध था। समय खत्म होने के बावजूद वह पाकिस्तान नहीं लौटीं और अवैध रूप से पति के साथ रहने लगीं। तीनों के खिलाफ विदेशी अधिनियम की धारा 14 के तहत चिनहट कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाने के साथ ही एलआईयू को सूचना दे दी गई है। इंस्पेक्टर चिनहट सचिन कुमार के अनुसार महिला से जानकारी मांगी गई है। महिला का कहना है कि वर्ष 2018 में वीजा बढ़ाने के लिए आवेदन किया था।

मिली जानकारी के मुताबिक अवैध रूप से प्रवास करने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाता है। इसके बाद दूतावास माध्यम से मूलदेश वापस भेजा जाता है। चिनहट निवासी उजमा का पक्ष सामने आने के बाद ही पुलिस और जांच एजेंसियां आगे की कार्रवाई करेंगी। पता लगाया जाएगा कि कहीं महिला और उनकी बेटियों ने भारत की आईडी तो नहीं बना ली है। अगर बनवा ली है तो कब, कैसे और किसकी मदद से। इसके साथ ही सवाल उठ रहे हैं कि किसी विदेशी के आने और वापस जाने की पूरी जानकारी गृह मंत्रालय के पास रहती है। इसके बावजूद उजमा के मामले में किसी को पंद्रह साल तक भनक कैसे नहीं लगी।

RELATED ARTICLES

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...